फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lieutenant Governor VK Saxena unveiled a 10 feet high statue of Maa Yamuna near Nigambodh Ghat

Delhi: उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मां यमुना की प्रतिमा का किया अनावरण, निगमबोध घाट बन गया सांस्कृतिक केंद्र

Tue, 12 Aug 2025 04:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Aug 2025 04:45 AM IST
सार

निगमबोध घाट के पास 7 फुट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित इस प्रतिमा में मां यमुना को कछुए पर जल कलश के साथ दर्शाया गया है, जो स्थिरता और जीवन के सार को दर्शाता है। 150 किलोग्राम वजनी यह प्रतिमा ग्रेनाइट, ग्रेफाइट पाउडर और रेजिन से बनी है, जिसे दिल्ली के कारीगरों ने तीन महीने में तैयार किया।

विज्ञापन
Lieutenant Governor VK Saxena unveiled a 10 feet high statue of Maa Yamuna near Nigambodh Ghat
दिल्ली के निगमबोध घाट पर एलजी वीके सक्सेना ने मां यमुना की प्रतिमा का अनावरण किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगमबोध घाट के पास अब मां यमुना की भव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बन गई है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने डीडीए पार्किंग में 10 फुट ऊंची इस प्रतिमा का अनावरण किया, जो यमुना नदी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सम्मान दे रही है।
विज्ञापन


निगमबोध घाट के पास 7 फुट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित इस प्रतिमा में मां यमुना को कछुए पर जल कलश के साथ दर्शाया गया है, जो स्थिरता और जीवन के सार को दर्शाता है। 150 किलोग्राम वजनी यह प्रतिमा ग्रेनाइट, ग्रेफाइट पाउडर और रेजिन से बनी है, जिसे दिल्ली के कारीगरों ने तीन महीने में तैयार किया। यह स्थान पहले कूड़े और अतिक्रमण का अड्डा था। डीडीए ने इसे साफ कर हरा-भरा बनाया है। अब यहां साइकिल ट्रैक, पैदल पथ, देशी पौधे जैसे कदंब, अशोक, पलाश और रिवराइन घास हैं। यहां पार्किंग स्थान बढ़ाने और दो कियोस्क लगाने की भी योजना है, ताकि आगंतुकों को सुविधाएं मिलें। यह स्थल वासुदेव घाट से जुड़ा है, जहां पिछले साल दिल्ली दीपोत्सव में 3.5 लाख दीयों से नदी तट जगमगाया था।
विज्ञापन


यमुना हमारी संस्कृति और विरासत का हिस्सा
उपराज्यपाल ने कहा कि यमुना सिर्फ नदी नहीं, हमारी संस्कृति और विरासत का हिस्सा है। यह प्रतिमा हमें नदी की पवित्रता की रक्षा की याद दिलाएगी। उन्होंने डीडीए के इस प्रयास की तारीफ की और कहा कि यह स्थल लोगों को यमुना के करीब लाएगा। यमुना बाढ़ क्षेत्र का कायाकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है, जिसमें असिता, बांसेरा और अमृत बायो-डायवर्सिटी पार्क जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। यह प्रतिमा भी इस परियोजना का ही हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed