फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   license system for photography in tajmahal.

फोटोग्राफी के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी

Sat, 13 Sep 2014 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 13 Sep 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
license system for photography in tajmahal.

ताजमहल पर एक बार फिर फोटोग्राफी लाइसेंस सिस्टम शुरू होने वाला है। फोटोग्राफर यूनियन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका के बाद एएसआई ने पुराने लाइसेंस सिस्टम को अपनाने का प्रस्ताव सौंपा है।

विज्ञापन


तीन साल पहले 2011 में खत्म किए गए 245 फोटोग्राफी लाइसेंस ही रिन्यू कर दिए जाएंगे। किले से ताज पर शिफ्ट हुए 75 फोटोग्राफर के लिए एएसआई का रुख स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


20 रुपये का टिकट लो और फोटोग्राफी शुरू। फिर चाहे सैलानी से लूट-खसोट हो या खींचातानी। ताजमहल में एएसआई ने कुछ इस तरह ही अराजक हालात बना दिए। 245 फोटोग्राफरों की जगह तीन हजार लोग फोटोग्राफी के नाम पर सैलानियों से दुर्व्यवहार करते मिले तो फोटोग्राफर्स यूनियन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने एएसआई को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। उसके बाद एएसआई ने 2011 की लाइसेंस प्रणाली को बहाल करने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत पुराने लाइसेंस रिन्यू होंगे, वहीं किले से ताज पर आए फोटोग्राफरों को भी मौका मिलेगा।


इस तरह तकरीबन 325 लाइसेंसी फोटोग्राफरों को काम करने का मौका मिल सकता है। प्रस्ताव के तहत फोटोग्राफरों को ताज के अंदर नहीं, बल्कि बाहर से ही उन्हें पर्यटकों के साथ आना होगा। फोटोग्राफर यूनियन अध्यक्ष अशरफ के मुताबिक, एएसआई के जवाब पर उनके अधिवक्ता ने आपत्ति लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed