फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG VK Saxena wrot letter to Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal

Delhi: उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केजरीवाल को लिखा पत्र, अस्पतालों की बदहाली पर जताई चिंता

Sun, 04 Feb 2024 05:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 04 Feb 2024 05:27 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उपराज्यपाल ने पत्र लिखकर स्वास्थ्य विभाग को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के तहत अस्पतालों की दयनीय स्थिति के संबंध में अपनी गहरी निराशा और चिंता व्यक्त की है।

विज्ञापन
LG VK Saxena wrot letter to Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal
उपराज्यपाल वीके सक्सेना - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं की दयनीय स्थिति पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केजरीवाल सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। साथ ही सेवाओं को लेकर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही कहा कि दिल्ली सरकार हर मंच पर कहती है कि उसके पास फंड की कोई कमी नहीं है। दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाएं विश्व स्तर की हो गई है। वहीं, एलजी के आरोप पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही एलजी से दिल्ली के स्वास्थ्य और वित्त सचिव को बदलने की मांग की है।

विज्ञापन


दरअसल, रविवार को उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अस्पतालों की दयनीय स्थिति पर निराशा और चिंता व्यक्त की है। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री और आप के मंत्री दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है। विश्व स्तर का बताती है, लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय की टिप्पणियां सवाल खड़े कर रही है। कोर्ट ने अस्पताल में अपर्याप्त बुनियादी ढांचे, जनशक्ति की कमी, अक्षम रोगी प्रबंधन और संभावित वित्तीय कुप्रबंधन को उजागर किया है। साथ ही इन्हें ठीक करने को कहा है।
विज्ञापन


कोर्ट में साल 2017 में एक नवजात शिशु की मृत्यु का मामला उठा। सुविधा नहीं होने के कारण सरकारी अस्पताल ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके अलावा एक अन्य मरीज की मौत अस्पताल में सीटी स्कैन, आईसीयू, वेंटिलेटर बेड सहित आवश्यक सुविधा न होने के कारण हुई। ऐसी घटनाओं की सूचना अक्सर सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि वह स्वास्थ्य मंत्री से इस दिशा में काम करने के लिए कहें। साथ ही ऐसी गंभीर समस्याओं को जल्द दूर करवाए। उपराज्यपाल ने लिखा कि इन समस्याओं को अक्सर उठाता रहता हूं। यह गंभीर चिंता का विषय है और इन्हें तत्काल दूर किया जाना चाहिए।

स्वास्थ्य सुविधा को सुधारने की जरूरत
एलजी ने पत्र में लिखा कि दिल्ली की स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और बिस्तर की क्षमता को बढ़ाने की जरूरत है। इसे लेकर कई बार चिंता जाहिर कर चुका हूं। हाल ही में मोहल्ला क्लीनिकों में बोगस मरीजों पर किए गए फर्जी परीक्षण का पता चला। इसके अलावा दवाओं के फेल हुए सैंपल के मामले सामने आए।

स्वास्थ्य और वित्त सचिव को बदले एलजी : केजरीवाल
एलजी को लिखे जवाबी पत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य और वित्त सचिव को बदलने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि मैंने स्वास्थ्य मंत्री से इस पर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही लिखा कि स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार को बदला जाए। वह मंत्री के मौखिक और लिखित आदेशों की अवहेलना करते हैं। बिना अधिकारी के सहयोग के सरकार कैसे काम करेगी। 


वहीं, वित्त सचिव आशीष वर्मा ने पहले दवाओं, लैब टेस्ट, डॉक्टरों के वेतन, फरिश्ते योजना, दिल्ली आरोग्य कोष योजना का भुगतान रोक दिया था। इससे पूरी स्वास्थ्य प्रणाली ठप हो गई थी। इन्हें भी बदलने की मांग रखी थी। यह भी मंत्री के आदेशों की अवहेलना करते हैं। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि अधिकारी मंत्री की बात को सुने। यदि अधिकारी मंत्री की बात नहीं सुनेंगे तो त्रिस्तरीय श्रृंखला टूटेगी। इससे संपूर्ण शासन व्यवस्था ध्वस्त हो जायेगी। ऐसे में इन अधिकारियों को बदल दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed