फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG VK Saxena retaliated on Minister Saurabh's statement

बेतुकी राजनीति के लिए समय नहीं: मंत्री के बयान पर एलजी का पलटवार, बोले- युद्ध स्तर पर चल रहा है काम

Fri, 14 Jul 2023 05:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Jul 2023 05:17 PM IST
सार

 इस दौरान उपराज्यपाल ने बताया कि दिल्ली में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए सेना, एनडीआरएफ, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ विभाग सहित दिल्ली सरकार के अन्य विभाग मिलकर युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
LG VK Saxena retaliated on Minister Saurabh's statement
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली मेंबारिश के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। कई इलाकों में बाढ़ का पानी जाने  लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। लोगों को आने- जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में लोग अपना आशियाना छोड़कर दूसरी जगह अस्थाई आशियाना बनाया है। 

विज्ञापन


इसी बीच यमुना दौरे पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आईटीओ सहित विभिन्न जगहों पर यमुना का दौरा किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने बताया कि दिल्ली में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए सेना, एनडीआरएफ, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ विभाग सहित दिल्ली सरकार के अन्य विभाग मिलकर युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बाढ़ की समस्या को रोकने के लिए कई स्तर पर काम किया जा रहा है। मिट्टी की बोरियां लगाई जा रही हैं, बाढ़ बांधे जा रहे हैं, साथ ही सेना अपने स्तर पर बेस तैयार कर रही है। हमारी कोशिश है कि किसी भी तरीके से यमुना का पानी शहर में ना घुस पाए। वीके सक्सेना ने कहा कि एक ऐसी घटना है जिसकी उम्मीद नहीं की जा सकती थी। हमें मिलकर इससे निपटना होगा यमुना का बहाव काफी तेज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज के आरोप पर उपराज्यपाल ने कहा कि यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है। जहां तक बात एनडीआरएफ की है इस सिलसिले में आज सुबह 7:00 बजे केंद्रीय गृह मंत्रालय, आर्मी से मेरी बात हुई। तीनों ने मौके का मुआयना किया उसके बाद अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी। सेना मौके पर हैं वह अपने स्तर पर काम कर रही है। हमारी कोशिश है किसी भी तरह से दिल्ली को बचाना। बेतुका की राजनीति के लिए अभी समय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed