{"_id":"586beb264f1c1b945d1583e2","slug":"lg-s-fake-twitter-account-in-the-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलजी के फर्जी ट्विटर अकाउंट मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलजी के फर्जी ट्विटर अकाउंट मामले में केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
anil baijal
- फोटो : PTI
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के नाम से चल रहे फर्जी ट्विटर अकाउंट मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्विटर से संपर्क कर पांच फर्जी अकाउंट को बंद करवा दिया है और बंद होने वाले अकाउंट के हैंडलरों से जुड़ी सारी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय से एक जनवरी को उन्हें फर्जी अकाउंट चलने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्विटर से संपर्क कर फर्जी तौर पर चल रहे पांच अकाउंट को बंद करवा दिया। साथ ही ट्विटर को लिखकर बंद हुए अकाउंट का ब्योरा मांगा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्विटर की ओर से आने वाली जानकारी के बाद उन हैंडलरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अनिल बैजल या दिल्ली एलजी के नाम से चल रहे खाते और उसमें लिखे जा रहे गलत शब्दों को देखते हुए उपराज्यपाल सचिवालय ने दिल्ली पुलिस को फर्जी खातों की जांच करने व उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग ट्विटर पर नहीं थे। उपराज्यपाल अनिल बैजल एक जनवरी को ट्विटर पर आए हैं।
विज्ञापन
बैजल के नाम से चल रहे फर्जी ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा नेताओं को रीट्वीट करने के अलावा अरविंद केजरीवाल का मजाक उड़ाया गया था। साथ ही अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ लिखा जा रहा था।