एलजी का दिल्लीवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में दिल्लीवासियों के लिए अपना एजेंडा सामने रखा। इसमें उन्होंने यातायात, पानी, बिजली और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिक ध्यान देने की बात कही।
एलजी नजीब जंग ने 15 अगस्त को दिल्ली के मॉडल टाउन के छत्रसाल स्टेडियम में बोलते हुए दुनिया में तेजी से हो रहे बदलाव और उनकी चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि हम प्रगति और विकास की ओर बढ़ते हुए उनके रास्ते में आने वाली चुनौतियों पर भी ध्यान दें।
दिल्ली की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए वर्तमान में चल रही बसों को नाकाफी मानते हुए डीटीसी की सेवा में 1380 और साधारण बसें चलाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 26 महिला स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं और इस साल दिल्ली में 400 और क्लस्टर बसें चलाई जाएंगी।
पानी की समस्या होगी दूर
एलजी नजीब जंग ने दिल्ली मेट्रो के बारे में कहा कि मेट्रो के फेस थ्री योजना में 103 किमी लंबे कॉरिडोर का काम तो पहले ही पूरा हो चुका है।
दिल्ली में व्याप्त जल संकट के बारे में उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए पप्पनकलां, निलोथी, यमुना विहार और दिल्ली गेट पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा।
एलजी ने बताया कि दिल्ली सरकार सिंगापुर सरकार के साथ मिलकर एक 40 एमजीडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना बना रही है। उन्होंने आगे कहा कि मुनक-हैदरपुर नहर से 80 एमजीडी पानी बचा कर हम अधिक पानी संरक्षित कर सकेंगे।
एलजी जंग ने यातायात और पानी के अलावा प्रदूषण की समस्या पर भी ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने खासतौर से वायु और जल प्रदूषण को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस समस्या को ढूंढने के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है।
बिजली की समस्या दूर करने के लिए बना प्लान
बिजली समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि इस साल पूरी दिल्ली में नौ सोलर इकाईयां स्थापित की जाएंगी और निकट भविष्य में 10 और इकाईयां लगाई जाएंगी।
दिल्ली में बढ़ रही बिजली की मांग को पूरा करने के लिए पूरी योजना तैयार की गई है जिसके लिए धन भी आवंटित कर दिया गया है। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी में वृद्धि करेगी।
उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को 'युवा निर्माण योजना' के तहत स्कॉलरशिप देने की भी बात कही। उन्होंने आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों के लिए एक नई योजना 'टेक्निकल एजुकेशन कम्युनिटी आउटरीच स्कीम' को जल्द शुरू करने की भी घोषणा की।
जंग ने पूरे शहर में सात शेल्टर होम और स्लम एरिया में सुलभ शौचालय बनवाने की भी घोषणा की। एलजी ने अपने भाषण में पब्लिक हेल्थ पर ज्यादा जोर दिया खासतौर से माता और शिशु के स्वास्थ पर।