फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lg of delhi asked kejriwal please be update in corridor issue

केजरीवाल को एलजी की खरी-खरी: आप सूची तैयार करवा रहे हैं, कॉरिडोर पर काम शुरू हो चुका  

Thu, 06 Jul 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Jul 2017 09:39 AM IST
सार

उपराज्यपाल की मुख्यमंत्री को खरी-खरी 
उपराज्यपाल की मुख्यमंत्री को खरी-खरी      

-यातायात अवरोधों की सूची तैयारी करने संबंधी निर्देश की खबरों पर उपराज्यपाल ने लिया संज्ञान      
-मुख्यमंत्री को पत्र के साथ उपराज्यपाल ने प्राथमिकता वाले 28 कॉरिडोर की सूची भी भेजी

विज्ञापन
lg of delhi asked kejriwal please be update in corridor issue
- फोटो : PTI

विस्तार

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हवाले से छपी ट्रैफिक दिक्कत वाले कॉरिडोर की सूची बनाने के निर्देश संबंधी खबरों का संज्ञान लेकर खरी-खरी सुनाई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया है कि चिन्ह्ति जाम वाले जगहों के साथ -साथ इन कॉरिडोर पर काम शुरू हो गया है। पत्र के साथ प्राथमिकता सूची वाले 28 कॉरिडोर की सूची भी भेजकर इस विषय पर पूर्ण सहयोग की आशा व्यक्त की है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने पत्र में कहा है कि दिसंबर, 2016 में कार्यभार संभालने के साथ ही ट्रैफिक दिक्कत दूर करने के मामले को प्राथमिकता दी है। जनवरी, 2017 में 6 टास्क फोर्सों का गठन करके ट्रैफिक जाम वाले कॉरिडोर की पहचान और समाधान निकालने का काम सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉस्क फोर्स ने 77 कारिडोर को पहचान की जिसमें 28 प्रमुख कारिडोरों को ए श्रेणी में रखकर 5 पायलट कारिडोरों में कार्य शुरू हो गया है। अतिक्रमण भी चिन्हित किए गए हैं जिन पर कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

lg of delhi asked kejriwal please be update in corridor issue

उपराज्यपाल कार्यालय के अनुसार उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में ट्रैफिक जाम के मामले की याचिका और स्वत: संज्ञान में जिन 29 कॉरिडोर के विषय में कहा है उसमें 28 ए श्रेणी के प्रमुखता वाले कॉरिडोर की सूची में हैं।

उपराज्यपाल ने पत्र में पॉयलट प्रोजेक्ट में अरविन्दों मार्ग से अंधेरिया मोड़, मथुरा रोड पर नीला गुम्बद से बदरपुर फ्लाईओवर, चिराग दिल्ली क्रासिंग से सावित्री फ्लाई ओवर, सरदार पटेल मार्ग  पर 11 मूर्ति से रजोकरी बार्डर) व धौला कुंआ फ्लाई ओवर से जीजीआर फ्लाई ओवर संजय टी प्वाइंट शामिल हैं।

पूरे मामले की नियमित समीक्षा की जानकारी भी उपराज्यपाल ने पत्र में मुख्यमंत्री को दी है। न्यायालय के आदेशानुसार कुछ स्ट्रैचों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। मामले में मुख्यमंत्री को गहन रूचि लेने के लिए धन्यवाद देने के साथ नागरिक हित के लिए पूर्ण सहयोग की आशा व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed