दिल्ली सरकार से खींचतान रखने वाले चंद्राकर भारती को एलजी ने फिर बनाया पर्यावरण सचिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्रांसफर पोस्टिंग की पहली सूची में एक साथ 14 आईएएस को इधर से उधर किया है। आप सरकार के साथ अक्सर खींचतान में रहने वाले स्वास्थ्य सचिव चंद्राकर भारती को फिर से पर्यावरण सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह 4 साल जूनियर 2000 बैच के आईएएस मधुप व्यास को नया स्वास्थ्य सचिव बनाया गया है।
स्वास्थ्य सचिव बनाए जाने के पहले भी 1996 बैच के आईएएस चंद्राकर भारती पर्यावरण सचिव थे। लेकिन चीनी मांझे पर प्रतिबंध की अधिसूचना में देरी के मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तत्कालीन उपराज्यपाल नजीब जंग से लिखित शिकायत की थी।
शिकायत के बाद नजीब जंग ने चंद्राकर को स्वास्थ्य सचिव बना दिया था। शुरुआत से ही चंद्राकर की स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ खींचतान रही। जैन ने भी शिकायत की कि बैठक में बुलाए जाने पर वे नहीं पहुंचते।
गत दिनों स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से लोक नायक अस्पताल में निरीक्षण के लिए बुलाए जाने पर कार नहीं होने का बहाना बनाने की शिकायत ट्विटर पर सत्येंद्र जैन ने की। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्विटर पर अस्पताल नहीं पहुंचने के लिए उन्हें बुरा भला कहा था।
जूही को एनडीएमसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड का सीआईओ बनाया
नई दिल्ली की राजस्व उपायुक्त जूही मुखर्जी को एनडीएमसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड का सीईओ बनाया गया है। हालांकि नई दिल्ली उपायुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी वे अभी संभालेंगी।
उच्च शिक्षा निदेशक शिव कुमार को पश्चिम जिला का राजस्व उपायुक्त बनाया गया है तो उच्च शिक्षा निदेशक की नई जिम्मेदारी गरिमा गुप्ता को दी गई है। तिहाड़ जेल के अतिरिक्त महानिदेशक मुकेश प्रसाद को ऊर्जा विभाग विशेष सचिव बनाया गया है तो उनकी जगह विशेष ऊर्जा सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक कुमार को तिहाड़ जेल का अतिरिक्त महानिदेशक बनाया गया है।
कला संस्कृति सचिव आईएएस वी अब्राहम को भाषा सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अब्राहम साहित्य एवं कला परिषद के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी देखेंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में विशेष सचिव आकाश महापात्रा को व्यापार एवं कर विभाग में भेजा गया है।
भाषा सचिव एनके शर्मा को शहरी विकास विभाग में विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। आरपी मीणा को व्यापार एवं कर विभाग से हटाकर पीडब्ल्यूडी का विशेष सचिव बनाया गया है।
प्रतीक्षारत सचिन सिंदे को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव, इशा खोसला को संयुक्त वित्त सचिव, एसके भंडारी को दिल्ली सरकार से उत्तरी एमसीडी में अतिरिक्त आयुक्त के पद भर भेजा गया है।