फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG approves creation of 244 posts of school principals

Delhi: स्कूल प्रधानाचार्यों के 244 पदों के सृजन को एलजी ने दी मंजूरी, अतिरिक्त पदों पर UPSC करेगा नियुक्तियां

Wed, 26 Apr 2023 08:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 26 Apr 2023 08:44 PM IST
सार

उपराज्यपाल के इस कदम से सरकारी स्कूलों में न केवल प्रधानाचार्यों की कमी दूर होगी, बल्कि स्कूलों की व्यवस्थाओं में भी सुधार हो सकेगा। अब तक प्रधानाचार्यों की कमी के कारण स्कूलों का संचालन एवं प्रबंधन में दिक्कतें आ रही थीं।

विज्ञापन
LG approves creation of 244 posts of school principals
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में प्रधानाचार्यों के 244 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। इस साल फरवरी में एलजी की स्वीकृति के बाद 126 प्रधानाचार्यों के पदों की बहाली के बाद अतिरिक्त पदों पर नियुक्ति से कर्मचारियों की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


इन 126 पदों की बहाली को मंजूरी देते हुए उपराज्यपाल ने प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से किए व्यापक अध्ययन और सेवा विभाग से परामर्श करने के बाद शिक्षा विभाग को प्रधानाचार्यों के अतिरिक्त 244 पदों के सृजन का प्रस्ताव पेश करने को कहा था। एलजी ने इन 244 पदों के लिए उपयुक्त वित्तीय प्रावधान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया था। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से उनके निर्धारित भर्ती नियमों के मुताबिक इन पदों पर प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की जाएगी। उपराज्यपाल के इस कदम से सरकारी स्कूलों में न केवल प्रधानाचार्यों की कमी दूर होगी, बल्कि स्कूलों की व्यवस्थाओं में भी सुधार हो सकेगा। अब तक प्रधानाचार्यों की कमी के कारण स्कूलों का संचालन एवं प्रबंधन में दिक्कतें आ रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed