फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lg anil baijal says to tackle with situation security structure need to be strengthen

बेहतर तरीके से चुनौतियों से निपटने के लिए सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने की जरूरत : बैजल

Sat, 16 Feb 2019 04:55 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Feb 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
lg anil baijal says to tackle with situation security structure need to be strengthen
अनिल बैजल - फोटो : पीटीआई

 

विज्ञापन

देश की आंतरिक सुरक्षा में पुलिस की अहम भूमिका होती है। दिल्ली पुलिस को अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना चाहिए। यह बातें दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली पुलिस के 72वें स्थापना दिवस पर नई पुलिस लाइन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। यहां उपराज्यपाल व दिल्ली पुलिस आयुक्त समेत तमाम आला अधिकारियों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को आना था, लेकिन पुलवामा में आतंकी हमले के बाद व्यस्त कार्यक्रम के कारण वे समारोह में शामिल नहीं हो पाए। उनकी जगह उपराज्यपाल अनिल बैजल ने परेड की सलामी ली।

उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली में अपराध पर काबू पाना चुनौती भरा है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने हर चुनौती का सामना सहज और सरल तरीके से किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस में महिला कमांडो दस्ते, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार के तरफ उन्मुख करने, सुचारु यातायात संचालन के लिए ट्रैफिक पुलिस सेंटिनल स्कीम, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, ओला कैब कंपनी की मदद से स्ट्रीट सेफ प्रोग्राम, योग कार्यक्रम, भीड़भाड़ वाले इलाके में नागरिकों की सुविधा के लिए हाईटेक फैसिलिटेशन बूथ की स्थापना, भीड़ वाली सड़कों व गलियों में सुरक्षा की दृष्टि से सीपीसीआर से जुड़ी तीन सौ रफ्तार बाइक की तैनाती आदि नई सोच को दर्शाते हैं। उन्होंने लाखों छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा का निशुल्क प्रशिक्षण देकर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होने पर दिल्ली पुलिस की सराहना की।

विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक ने कहा कि दिल्ली पुलिस नागरिकों की सुरक्षा की अपनी प्रतिबद्धता को पुन: दोहराती है। भविष्य में शिकायतकर्ताओं और जनता के साथ अपने व्यवहार और आचरण में निरंतर सुधार के लिए प्रयासरत रहेगी। समारोह में पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी, पूर्व उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त केके पाल, पीएस भिंडर, एमबी कौशल, टीआर कक्कड़, बीके गुप्ता, नीरज कुमार सहित तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों की टुकड़ी रही विशेष आकर्षण
समारोह में आयोजित परेड में दिल्ली पुलिस के साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र के पुलिसकर्मी भी शामिल हुए। यह टुकड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। परेड में दिल्ली पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी, महिला साइकिल दस्ता, यातायात मोटरसाइकिल, पूर्वोत्तर राज्यों के लिए सहायक पुलिस दस्ता, पीसीआर की पराक्रम एवं पर्यटक वैन, रक्षक, वज्र व वाटर कैनन वाहनों ने भाग लिया।


केएन काटजू मार्ग थाना सर्वश्रेष्ठ
समारोह में विभिन्न मापदंडों पर सर्वश्रेष्ठ थानों को पुरस्कृत किया गया। इनमें केएन काटजू मार्ग थाना प्रथम, मालवीय नगर द्वितीय और ख्याला तृतीय रहा। केएन काटजू मार्ग थाना प्रभारी मोहर सिंह मीणा को ट्रॉफी, प्रशंसा पत्र व 20 हजार रुपये, मालवीय नगर थाने के प्रभारी विरेंद्र सिंह दलाल को ट्रॉफी, प्रशंसा पत्र व 15 हजार रुपये और ख्याला के थाना प्रभारी अशोक कुमार को ट्रॉफी, प्रशंसा पत्र व 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व, मुख्य अतिथि अनिल बैजल ने पुलिस पदक के लिए चुने गए 46 अधिकारियों एवं जवानों को पदक लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed