फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lg anil baijal returns delhi government file of 1 crore compensation to former soldier ram kishan

नए एलजी ने लौटाई दिल्ली सरकार की फाइल तो बोले केजरीवाल- 'नरेंद्र मोदी, सैनिक विरोधी'

Thu, 09 Mar 2017 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Mar 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
lg anil baijal returns delhi government file of 1 crore compensation to former soldier ram kishan
- फोटो : PTI

दिल्ली के पुराने एलजी नजीब जंग के जाने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि नए उपराज्यपाल से आप सरकार की तनातनी नहीं होगी लेकिन अब इनका भी टकराव शुरु हो गया है।

विज्ञापन


बता दें कि एलजी अनिल बैजल ने पूर्व सैनिक के परिवार को मुआवज़े की फाइल वापस लौटा दी है। दिल्ली के एलजी ने पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल के परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की अरविंद केजरीवाल सरकार की फाइल लौटा दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फाइल वापस करते हुए एलजी ने कहा कि, 'राम किशन ग्रेवाल दिल्ली के नहीं, हरियाणा के नागरिक हैं, इसलिए उन्हें मुआवजा नहीं मिल सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ केजरीवाल ने एलजी के इस फैसले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार ‌फ‌िर अपने न‌िशाने पर लेते हुए ट्वीट क‌र उन्हें सैन‌िक व‌िरोधी बता द‌िया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, 'नरेंद्र मोदी, सैनिक विरोधी। मोदी जी ख़ुद सैनिकों को ढंग का खाना तक नहीं देते, हम मृत सैनिक के परिवार को कुछ दे रहे हैं तो क्यों रोक रहे हैं?'


ग्रेवाल की मौत के बाद मचा था स‌‌ियासी हड़कंप

lg anil baijal returns delhi government file of 1 crore compensation to former soldier ram kishan
रामक‌िशन ग्रेवाल - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि राम किशन ग्रेवाल पूर्व सैनिक थे, जिन्होंने वन रैंक वन पेंशन के लिए नवंबर 2016 में जंतर-मंतर पर आत्महत्या कर ली थी।

ग्रेवाल की आत्महत्या के बाद बड़ा सियासी हड़कंप मचा था। बता दें कि जब राहुल गांधी और सीएम अरविंद केजरीवाल राम किशन के परिवार से मिलने गए थे तो  उनको पुलिस हिरासत में ले लिया गया था। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ग्रेवाल के परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवज़े का ऐलान किया था।

दिल्ली के उपराज्यपाल पद पर आसीन होने के बाद यह पहला मौका है जब अनिल बैजल से अरविंद केजरीवाल सरकार का टकराव हो रहा हो और केजरीवाल के किसी फैसले को एलजी ने ना माना हो।

हालांकि केजरीवाल सरकार के हाल ही में लिए गए कई फैसलों को जैसे गेस्ट टीचर वेतन बढ़ोतरी, न्यूनतम मजदूरी बढ़ोतरी, मोहल्ला क्लिनिक, सरकारी स्कूल खोलने के फैसले को एलजी ने अपनी मंजूरी दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed