एक्शन में दिल्ली सरकार: बरसात में भरा पानी तो विधायकों को देना होगा जवाब, पढ़ें सीएम रेखा का नया आदेश
दिल्ली में भाजपा की सरकार बबनने के बाद मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक सभी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। रविवार को एलजी और मुख्यमंत्री समेत आलाधिकारियों ने बारापुला नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री भी मौजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज बारापुला ब्रिज पर यमुना नदी की ओर जाने वाले बारापुला नाले का निरीक्षण किया। वहीं दूसरी तरफ सुनहरी पुल नाले पर जल निकासी की स्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ये वे नाले हैं, जिन्हें पिछली सरकारों ने कभी गंभीरता से नहीं लिया। नालों की कभी सफाई नहीं हुई। एजेंसियों के बीच इस बात को लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी कि कौन सी एजेंसी इन्हें साफ करेगी।
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta says, "These are the drains that were never taken seriously by the previous governments. The drains were never cleaned. There was no clarity among the agencies as to which agency would clean them... We have given the responsibility of desilting to… https://t.co/oIMiMOCqV2 pic.twitter.com/WBgifjMXoH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 16, 2025
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमने सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग को गाद निकालने की जिम्मेदारी दी है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि बारिश के मौसम में जलभराव न हो। काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। हम विधायकों से नालों, सीवेज की सफाई के बारे में किए जा रहे कामों के बारे में लिखित में पूछेंगे।
#WATCH | Delhi LG VK Saxena says, "The newly formed government led by Delhi Chief Minister Rekha Gupta had promised to ensure that there is no waterlogging during the rainy season and we inspected the major drains - Barapula, Sunehri and we also inspected the drain near Dayal… pic.twitter.com/j1oQJL2uod
— ANI (@ANI) March 16, 2025
वहीं उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली नवगठित सरकार ने यह सुनिश्चित करने का वादा किया था कि बरसात के मौसम में जलभराव न हो और हमने प्रमुख नालों बारापुला, सुनहरी का निरीक्षण किया। हमने दयाल सिंह कॉलेज के पास के नाले का भी निरीक्षण किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संबंधित विभागों को कुछ निर्देश दिए हैं। काम बहुत ही समन्वित तरीके से किया जा रहा है। दिल्ली के लोगों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने के लिए मिशन मोड में काम किया जा रहा है।