{"_id":"04a82590e8fccaa284a032c9e443793a","slug":"letter-with-blood-to-pm-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'प्रधानमंत्री मोदी के नाम रक्त से लिखेंगे पत्र'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'प्रधानमंत्री मोदी के नाम रक्त से लिखेंगे पत्र'
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 19 Feb 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों का समाधान न होने पर एकलव्य दल के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र चंदेलिया 21 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने रक्त से पत्र लिखेंगे। उनका धरना शुक्रवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए चंदेलिया ने बताया कि पिछले एक माह से अपनी मांगों के लिए हुडा कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं।
लेकिन सफाई कर्मचारियों की सुध लेने के लिए न तो जिला प्रशासन ने कोई कदम उठाया है और न ही किसी राजनैतिक प्रतिनिधि।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के परिवारों में अब भूखे मरने की नौबत आ गई है। हुडा विभाग व नगर निगम में लगातार कर्मचारियों का उत्पीडन किया जा रहा है। सफाई कंपनी के पास पर्याप्त साधन न होने के कारण कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शहर की सफाई व्यवस्था भी बदतर हो रही है। उनकी मांग हैं कि हुडा विभाग के सफाई कर्मचारियों को ठेकेप्रथा के बजाय नियमित भर्ती करवाई जाए। कर्मचारियों के वेतन में हुए घोटाले की जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
सफाई के लिए एक हजार व सीवर के लिए 500 कर्मचारियों की नियमित भर्ती की जाए। इस अवसर पर प्रधान महेंद्र, उपप्रधान ओमप्रकाश, महिला प्रधान इंदू, विपिन, उधम, जयकरण, सचिव अमरजीत, मनोज सुमन, दीपक, प्रदीप, गौरव, विनोद, दयाचंद, संदीप, जीतू, राजपाल, संतराम, नानक, बिजेंद्र, विकास, वेदप्रकाश, शिवराम, सागर, सतबीर व जितेंद्र सहित सैंकडों लोग मौजूद थे।