{"_id":"a500b4ea8c5d963f62d92c3c994b4c5b","slug":"letter-found-about-blast-on-even-metro-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह मिनट में सात मेट्रो स्टेशनों पर धमाके की धमकी, सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह मिनट में सात मेट्रो स्टेशनों पर धमाके की धमकी, सुरक्षा बढ़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Jul 2015 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में पुलिस को मिली एक चिट्ठी ने हड़कंप मचा दिया। इस चिट्ठी में सात मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की बात कही गई है। चिट्ठी मिलने के तुरंत बाद ही दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पुलिस को एक मेट्रो स्टेशन पर चिट्ठी मिली जिसमें लिखा गया है कि 15 मिनट के अंतराल में दिल्ली के सात मेट्रो स्टेशनों पर धमाके होने वाले हैं। लिखने वाले ने बताया है कि यह सभी ब्लास्ट कनॉट प्लेस और उसके आस-पास के मेट्रो स्टेशनों पर किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके तुरंत बाद ही पुलिस ने मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि चिट्ठी किसने लिखी है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में और सूचना देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन