{"_id":"58ea7c344f1c1b41485b947f","slug":"less-voting-in-delhi-assembly-by-election-made-cngress-happy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कम हुआ मतदान तो कांग्रेस हुई खुश, जानिए क्यों भाजपा में नहीं दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कम हुआ मतदान तो कांग्रेस हुई खुश, जानिए क्यों भाजपा में नहीं दिखा उत्साह
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Apr 2017 09:35 AM IST
सार
राजौरी गार्डन उपचुनाव में मीनाक्षी व मेघराज चंदेला के वार्ड में अधिक मतदान से कांग्रेस नेता खुश
राजौरी गार्डन का उपचुनाव आप के दो साल के कार्यकाल का जनमत संग्रह: अजय माकन
-भाजपा बहुल वार्ड में कम मतदान से खुश कांग्रेस नेता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 9 अप्रैल
----
अखिलेश कुमार
कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा की तरफ से लगे आरोप
राजौरी गार्डन उपचुनाव-आरोप-प्रत्यारोप के बीच संपन्न
कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा की तरफ से लगे आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 09 अप्रैल
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने राजौरी गार्डन उपचुनाव परिणाम को अरविंद केजरीवाल सरकार केदो साल के कार्यों का जनमत संग्रह करार दिया है। माकन ने कहा है कि ये विधानसभा का उपचुनाव है जिसमें आप सरकार के सवा दो साल के कार्यकाल की समीक्षा होगी। हालांकि इसे सीधे तौर पर एमसीडी चुनाव का सेमीफाइनल माकन नहीं मानते हैं।
माकन ने कहा है कि राजौरी गार्डन चुनाव में कांग्रेस बहुत अच्छा करेगी। यहां एमसीडी चुनाव की तरह ही कांग्रेस और बीजेपी की टक्कर है। एमसीडी उपचुनाव में भी 13 में से कांग्रेस ने 6 सीटें जीती थी। लोग कांग्रेस के कार्यों का याद कर रहे हैं, हमें उम्मीद है कि कांग्रेस को लोग चुनकर भेजेंगे।
वहीं राजौरी गार्डन में मतदान प्रतिशत कम रहने, ख्याला व विष्णु गार्डन वार्ड में मतदान प्रतिशत अधिक रहने से खुश हैं। तो वहीं सिख बहुत राजौरी गार्डन और भाजपा की जीत में सहायत बनने वाले टैगोर गार्डन में कम मतदान को लेकर कांग्रेस नेता खुशी जता रहे हैं। उनका मानना है कि मतदान का कम प्रतिशत उनके लिए लाभदायक बनेगा।
विज्ञापन
राजौरी गार्डन में विधानसभा उपचुनाव हालांकि शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया लेकिन आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहा। कभी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी चंदेला के चाचा ससुर की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा शुरु हो जाती तो कभी अकाली नेता एवं दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष हरमनजीत सिंह के भाजपा प्रत्याशी मनजिन्द्र सिंह सिरसा को वोट न देने संबंधी विडियों प्रकाश में आने से विवाद बन जाता।
प्रात: मतदाताओं ने कोई विशेष रुची नहीं दिखाई। हालत यह हो गई कि प्रत्याशियों व उनके समर्थको को पसीना आ गया। वे मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें पोलिंग बूथ तक पहुंचाने में लगे रहे। गर्मी की हालत को देख मतदाताओं का रूझान कम रहा। झुग्गियों व स्लम बस्तियों के पोलिंग स्टेशनों पर भीड जरूर नजर आई।
इसी दौरान कुछ भाजपा समर्थको ने पीसीआर पर कॉल कर दी कि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी चंदेला के चाचा ससुर नवाब चंदेला मतदाताओं को वोटो के लिए धमका रहे है। इसके बाद नवाब की गिरफ्तारी की खबर फैल गई। तनाव को देख पुलिस ने इस खबर को गलत बताया।
अभी यह मामला थमा भी नहीं था कि कांग्रेस व आप के समर्थको ने सोशल मीडिया में एक विडियों जारी कर दिया, जिसमें गुरुद्वारा कमेटी के उपाध्यक्ष हरमनजीत सिंह को यह कहते दिखाया गया है कि मनजिन्द्र सिंह सिरसा को वोट न दो।

अब संभलने की बारी भाजपा की
अब संभलने की बारी भाजपा की थी, उन्होंने तुंरत हरमनजीत सिंह का नया विडियों सोशल मीडिया में जारी किया जिसमें हरमन जीत सिंह यह कहते हुए दिखाएं गए है कि पहले का विडियों फर्जी है और वे आग्रह करते है कि मतदाता सिरसा को वोट दे।
हांलाकि यह सीट आप नेता जनरैल सिंह के त्यागपत्र से रिक्त हुई है, मगर अब मुख्य मुकाबला भाजपा-अकाली दल के संयुक्त प्रत्याशी मनजिन्द्र सिंह सिरसा व कांग्रेस की मीनाक्षी चंदेला के बीच माना जा रहा है।
दोनों ही प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। उधर सिरसा ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए क्षेत्र के सभी वोटरों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा शांतिपूर्ण मतदान लोगों की व लोकतंत्र की जीत है।