फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leopard seen again in Deoli forest in Hapur

Hapur: देवली के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, पेड़ पर चढ़ते समय का वीडियो हुआ वायरल, खाली हाथ लौटी वन विभाग की टीम

Tue, 16 Jan 2024 08:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 Jan 2024 08:41 PM IST
सार

रेंजर करण सिंह का कहना है कि टीम को भेजकर तलाश कराई गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। फिर भी बुधवार की सुबह एक बार फिर टीम को भेजकर जंगल में कांबिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
Leopard seen again in Deoli forest in Hapur
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के सिंभावली में गांव देवली के जंगल में एक बार फिर से तेंदुआ दिखाई दिया। इस बार तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि टीम को मौके पर कुछ नहीं मिल सका है। वहीं तेंदुए के जंगल में होने के बाद ग्रामीणों मे दहशत व्याप्त है। बता दें कि गांव के जंगल में एक कुंए में भी तेंदुआ मृत पड़ा हुआ मिला था। 

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें गांव के जंगल में एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा हुआ है। बताया गया है कि पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ तहसील क्षेत्र के गांव देवली के जंगल में है। इसको लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर वन दरोगा जोगपाल सिंह टीम के अन्य सदस्यों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। यहां पर टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंच कर तेंदुए की तलाश में  सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन करीब दो घंटे तक की गई जांच में टीम को कुछ हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन


वन दरोगा ने बताया कि ग्रामीणों के बताए गए स्थान पर तलाश की गई है, लेकिन वहां कोई भी ऐसा सबूत नहीं मिला है जिससे पुष्टि हो जाए कि वहां पर तेंदुआ था। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी इस प्रकार से वन विभाग की टीम ने जंगल में तेंदुआ न होने की बात कहीं थी, लेकिन 15 दिन पहले जंगल में कुएं में एक तेंदुए का शव पड़ा हुआ मिला था। ग्रामीणों ने मामले की गहनता से जांच कर तेंदुए को पकडऩे की मांग की है। रेंजर करण सिंह का कहना है कि टीम को भेजकर तलाश कराई गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। फिर भी बुधवार की सुबह एक बार फिर टीम को भेजकर जंगल में कांबिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed