{"_id":"65a69caa8bfda791e40ac7d9","slug":"leopard-seen-again-in-deoli-forest-in-hapur-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: देवली के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, पेड़ पर चढ़ते समय का वीडियो हुआ वायरल, खाली हाथ लौटी वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: देवली के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, पेड़ पर चढ़ते समय का वीडियो हुआ वायरल, खाली हाथ लौटी वन विभाग की टीम
Tue, 16 Jan 2024 08:41 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 16 Jan 2024 08:41 PM IST
सार
रेंजर करण सिंह का कहना है कि टीम को भेजकर तलाश कराई गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। फिर भी बुधवार की सुबह एक बार फिर टीम को भेजकर जंगल में कांबिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के सिंभावली में गांव देवली के जंगल में एक बार फिर से तेंदुआ दिखाई दिया। इस बार तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इसको लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि टीम को मौके पर कुछ नहीं मिल सका है। वहीं तेंदुए के जंगल में होने के बाद ग्रामीणों मे दहशत व्याप्त है। बता दें कि गांव के जंगल में एक कुंए में भी तेंदुआ मृत पड़ा हुआ मिला था।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें गांव के जंगल में एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा हुआ है। बताया गया है कि पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ तहसील क्षेत्र के गांव देवली के जंगल में है। इसको लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर वन दरोगा जोगपाल सिंह टीम के अन्य सदस्यों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। यहां पर टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंच कर तेंदुए की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन करीब दो घंटे तक की गई जांच में टीम को कुछ हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
वन दरोगा ने बताया कि ग्रामीणों के बताए गए स्थान पर तलाश की गई है, लेकिन वहां कोई भी ऐसा सबूत नहीं मिला है जिससे पुष्टि हो जाए कि वहां पर तेंदुआ था। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी इस प्रकार से वन विभाग की टीम ने जंगल में तेंदुआ न होने की बात कहीं थी, लेकिन 15 दिन पहले जंगल में कुएं में एक तेंदुए का शव पड़ा हुआ मिला था। ग्रामीणों ने मामले की गहनता से जांच कर तेंदुए को पकडऩे की मांग की है। रेंजर करण सिंह का कहना है कि टीम को भेजकर तलाश कराई गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। फिर भी बुधवार की सुबह एक बार फिर टीम को भेजकर जंगल में कांबिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन