फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   leftout flat scheme in noida

नोएडा फ्लैट में आवेदन करने का आज आखिरी मौका

Fri, 31 Jan 2014 10:52 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 31 Jan 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
leftout flat scheme in noida

नोएडा में लेफ्टआउट फ्लैटों की योजना में आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इसके बाद आवेदन पत्र जमा नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन


प्राधिकरण के डीसीईओ अखिलेश सिंह ने बताया कि जो भी आवेदन पत्र आज तक जमा होंगे, वही ड्रॉ में शामिल किए जाएंगे। उन्होंने अनुमान लगाया कि अब तक  करीब 20 हजार आवेदन पत्र जमा हो चुके हैं।

आवेदन पत्र की कीमत एक हजार है। इस हिसाब से अब तक करीब दो करोड़ रुपये की आमदनी प्राधिकरण को हो चुकी है।

प्राधिकरण ने 1073 फ्लैटों की यह योजना एक जनवरी को लॉन्च की थी। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, केनरा, विजया, एक्सिस, ओबीसी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से इसके आवेदन पत्र मिल रहे हैं। आवेदन पत्र के साथ डिमांड ड्राफ्ट लगाकर जमा करना होता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिनभर यह भी चर्चा रही कि प्राधिकरण एक सप्ताह की तिथि और बढ़ा सकता है, मगर शाम तक प्राधिकरण ने स्पष्ट कर दिया कि योजना की तिथि आगे नहीं खिसकेगी। 15 फरवरी तक इसके ड्रॉ की उम्मीद है। हालांकि फरवरी के अंत तक चुनावी आचार संहिता भी लागू होने की संभावना है। अगर इससे पहले ड्रॉ नहीं हुआ तो चुनाव बाद ही ड्रॉ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed