{"_id":"4b91cca587a7fd597ff6a685ee9ccc73","slug":"leftout-flat-scheme-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा फ्लैट में आवेदन करने का आज आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा फ्लैट में आवेदन करने का आज आखिरी मौका
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 31 Jan 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
नोएडा में लेफ्टआउट फ्लैटों की योजना में आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इसके बाद आवेदन पत्र जमा नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्राधिकरण के डीसीईओ अखिलेश सिंह ने बताया कि जो भी आवेदन पत्र आज तक जमा होंगे, वही ड्रॉ में शामिल किए जाएंगे। उन्होंने अनुमान लगाया कि अब तक करीब 20 हजार आवेदन पत्र जमा हो चुके हैं।
आवेदन पत्र की कीमत एक हजार है। इस हिसाब से अब तक करीब दो करोड़ रुपये की आमदनी प्राधिकरण को हो चुकी है।
प्राधिकरण ने 1073 फ्लैटों की यह योजना एक जनवरी को लॉन्च की थी। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, केनरा, विजया, एक्सिस, ओबीसी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से इसके आवेदन पत्र मिल रहे हैं। आवेदन पत्र के साथ डिमांड ड्राफ्ट लगाकर जमा करना होता है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिनभर यह भी चर्चा रही कि प्राधिकरण एक सप्ताह की तिथि और बढ़ा सकता है, मगर शाम तक प्राधिकरण ने स्पष्ट कर दिया कि योजना की तिथि आगे नहीं खिसकेगी। 15 फरवरी तक इसके ड्रॉ की उम्मीद है। हालांकि फरवरी के अंत तक चुनावी आचार संहिता भी लागू होने की संभावना है। अगर इससे पहले ड्रॉ नहीं हुआ तो चुनाव बाद ही ड्रॉ होगा।
विज्ञापन