{"_id":"58b182f84f1c1b2b69b275df","slug":"left-student-organizations-have-abvp-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने वामपंथी छात्र संगठनों का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने वामपंथी छात्र संगठनों का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 25 Feb 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंकते एबीवीपी के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज की घटना को लेकर गुरुग्राम में भी उबाल दिख रहा है। शनिवार को शहर के द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के गेट के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) ने दिल्ली की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही वामपंथी छात्र संगठनों का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
कहा कि रामजस कॉलेज में जिस प्रकार से वामपंथी छात्र संगठनों ने देशद्रोही नारे लगाए और पत्थरबाजी की उनकी कड़ी निंदा होनी चाहिए। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने वामपंथी छात्र संगठनों के विरोध में काफी देर तक नारेबाजी की।
विज्ञापन
कहा कि जिस देश में वह रहते हैं उसे के विरोध में काम करते हैं। ऐसे तत्वों को सहन नहीं किया जा सकता है। देश के खिलाफ नारे लगाने और पत्थरबाजी करना कहां का लोकतंत्र हैं।
विज्ञापन
एबीवीपी के छात्र नेता धर्मदत्त ने कहा कि वापमंथी छात्र लोकतंत्र की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं मगर स्वयं उसका सम्मान नहीं करते। जो लोग अपनी मातृभूमि के नहीं हो सकते हैं वह किसी के भी नहीं हो सकते।
उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के कॉलेजों के छात्र रामजस कॉलेज की घटना से काफी आहत हैं। एबीवीपी के जिला सह संयोजक पारिजात पांडे ने बताया कि एबीवीपी इन देशद्रोही संगठनों का चेहरा पूरे समाज के सामने बेनकाब करती रहेगी।
उमर खादिल जैसे लोगों को बुलाना उचित नहीं है। वापमंथी छात्र संगठन ऐेसे लोगों का महिमा मंडन कर राष्ट्र भक्तों को उकसाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी ऐसे तत्वों का हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।
कॉलेज उपाध्यक्ष मोहित राघव ने कहा कि देश के खिलाफ काम करने वालों को सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर आदित्य शर्मा, राहुल, पुनीत, हेमंत यादव, प्रशांत भारद्वाज, रवि, विशाल, राकेश, गालव पांडे, गौतम व अभिनव समेत कई नेता मौजूद रहे।