फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Left dog on neighbor

विवाद हुआ तो पड़ोसी पर छोड़ दिया कुत्ता

Thu, 22 Dec 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 22 Dec 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
Left dog on neighbor
सोशल मीडिया पर तमाशा बनी पति पत्नी की अनबन - फोटो : डेमो फोटो

घर के सामने कार खड़ी करने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो एक ने दूसरे पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने पड़ोसी को लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सेक्टर 55 में रहने वाले राजेश कुमार झा टैक्सी के मालिक हैं। 18 दिसंबर की शाम उनका ड्राइवर पत्नी और बच्ची को लेकर उनके घर आया था। ड्राइवर ने कार थोड़ी सी आगे बढ़ाकर पड़ोसी अमरजीत सिंह के घर के सामने खड़ी कर दी और पत्नी-बच्ची को कार में ही छोड़कर राजेश से मिलने चला गया।
विज्ञापन


इस दौरान अमरजीत का ड्राइवर उनकी कार ले कर आ गया। राजेश की कार खड़ी देख अमरजीत सिंह गुस्से में आ गए। राजेश का ड्राइवर जैसे ही बाहर निकला अमरजीत, उसके बेटे सन्नी और गार्ड ने उसे पीटना शुरू कर दिया। राजेश बीच बचाव करने आए तो अमरजीत ने अपना पालतू कुत्ता उन पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते ने उन्हें कई जगह काटा। एसएचओ सेक्टर 55 इंस्पेक्टर प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed