{"_id":"5d76ec4b8ebc3e93b85d0eb8","slug":"left-celebrates-before-results-are-declared-in-jnu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू छात्रसंघ चुनावः परिणाम घोषित होने से पहले ही लेफ्ट ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू छात्रसंघ चुनावः परिणाम घोषित होने से पहले ही लेफ्ट ने मनाया जश्न
Tue, 10 Sep 2019 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 10 Sep 2019 05:50 AM IST
सार
- चुनाव समिति की ओर से आखिरी रुझानों की जानकारी साझा करते ही लेफ्ट ने जश्न शुरू कर दिया था
- सेंट्रल पैनल के इन चारों प्रत्याशियों ने विद्यार्थियों के साथ सिंदूर खेला
- फिर विभिन्न हॉस्टलों से होता हुआ जुलूस निकालकर मतदाताओं को धन्यवाद दिया गया
विज्ञापन
jnu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव 2019 का परिणाम जारी करने पर बेशक दिल्ली हाईकोर्ट का स्टे है, लेकिन लेफ्ट यूनिटी ने जीत का जश्न मना लिया। रविवार को मतगणना पूरी होने के बाद लेफ्ट यूनिटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव पद के प्रत्याशियों के साथ लेफ्ट संगठनों ने वोटरों को शुक्रिया भी कहा। इसके बाद निकाले गए जुलूस में सिंदूर खेला गया।
विज्ञापन
जुलूस में अध्यक्ष पद प्रत्याशी आईशी घोष, उपाध्यक्ष प्रत्याशी साकेत मून, महासचिव पद प्रत्याशी सतीश चंद्र व सचिव पद प्रत्याशी एमडी दानिश शामिल हुए। चुनाव समिति की ओर से आखिरी रुझानों की जानकारी साझा करते ही लेफ्ट ने जश्न शुरू कर दिया था। सेंट्रल पैनल के इन चारों प्रत्याशियों ने विद्यार्थियों के साथ सिंदूर खेला। फिर विभिन्न हॉस्टलों से होता हुआ जुलूस निकालकर मतदाताओं को धन्यवाद दिया गया।
विज्ञापन
उधर, कोर्ट का स्टे होने के कारण जेएनयू चुनाव समिति ने आधिकारिक रिजल्ट जारी नहीं किया है। रुझान से छात्र संगठनों को पता चल गया कि किसे कितने वोट मिले हैं। वहीं, चुनाव आयुक्त शशांक पटेल ने रविवार देर रात डीन ऑफ स्टेंडूट के पास सीलबंद रिजल्ट जमा कर दिया। विश्वविद्यालय प्रबंधन इस रिजल्ट को अब 17 सितंबर को कोर्ट में जमा कराएगा।
विज्ञापन
लेफ्ट संगठनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
लेफ्ट संगठनों ने अदालत की रोक के बाद भी सिंदूर खेलने और विजय जुलूस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में लेफ्ट यूनिटी के सेंट्रल पैनल के प्रत्याशी जश्न मनाते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में कैंपस के अन्य छात्र भी दिख रहे हैं।