BSP और AAP के कई नेता कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस में बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी कई नेता शामिल हुए। इसमें 2013 का चुनाव बसपा के टिकट पर त्रिनगर से लड़ने वाले रविराज, घौंडा के प्रत्याशी नरेशचन्द राठौर के साथ हरी नगर विधानसभा क्षेत्र से 2008 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके प्रेम शर्मा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह और विधायक दल के पूर्व नेता हारून यूसुफ ने इनके साथ-साथ भाजपा के पूर्व सचिव व आम आदमी पार्टी के एससी मोर्चा के समन्वयक महिंदर सिंह मटियाला व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का पटका पहनाया।
इन नेताओं के आगमन कांग्रेस खुश है उसके मुताबिक इन नेताओं का हम स्वागत करते हैं, इनसे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
इन नेताओं के नाम हैं खास
आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा मादीपुर जिला अध्यक्ष संदीप महरोलिया, विजय भारद्वाज ने समर्थकों के साथ अपनी टोपी उतारकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखी। वहीं बसपा के चांदनी चौक जिला समन्वयक समसुद्दीन सैफी भी कांग्रेस में शामिल हुए।
इन नेताओं को कांग्रेस में शामिल कराने घौंडा से कांग्रेस प्रत्याशी भीष्म शर्मा और त्रिनगर से पूर्व कांग्रेसी विधायक अनिल भारद्वाज भी साथ में आए थे।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा आने वाले समय में दूसरी पार्टी के कई अन्य नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई बागी होकर चुनाव लड़ा और कांग्रेस में निष्ठा रखता है तो हमें कोई दिक्कत नहीं है।