{"_id":"26251cfd0d9934d9988adc8093462777","slug":"led-expo-in-pragati-maidan-delhi-from-december-3rd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 दिसंबर से प्रगति मैदान में लगेगा एलईडी एक्सपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 दिसंबर से प्रगति मैदान में लगेगा एलईडी एक्सपो
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 01 Dec 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
प्रगति मैदान में 3 दिसंबर से एलईडी एक्सपो 2015 का आगाज होने जा रहा है। खास बात यह है कि पर्यावरण के अनुकूल एलईडी प्रकाश व्यवस्था के लिए राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
दो दिवसीय (3-5 दिसंबर) एक्सपो में देश समेत विदेश की 258 कंपनियां भाग ले रही हैं, जिसमें से 159 मेक इन इंडिया हैं। एक्सपो में फिनलैंड, हॉगकांग, सिंगापुर, ताइवान व यूएई सहित कई देशों की कंपनियां भाग ले रही हैं।
विज्ञापन