{"_id":"5d9e8c8a8ebc3e017232783c","slug":"learn-from-tomorrow-at-indira-gandhi-national-center-for-the-art-of-making-delhi-green","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में कल से सीखें दिल्ली को हरा-भरा बनाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में कल से सीखें दिल्ली को हरा-भरा बनाने के गुर
Thu, 10 Oct 2019 07:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 10 Oct 2019 07:12 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र
- फोटो : IGNCA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली को हराभरा और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए जनपथ स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में 11 से 13 अक्तूबर तक ‘दिल्ली ग्रीन शो 2019’ का आयोजन होगा। इसमें पर्यावरणविद दिल्ली वालों को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली ग्रीन शो इफ्लोरा, स्टेट नर्सरीमेन वेलफेयर एसोसिएशन और ऑल इंडिया किचन गार्डन एसोसिएशन के सहयोग से होगा. इसमें सड़कों, घरों, गलियों, दफ्तरों, पार्कों, फुटपाथों और अन्य जगहों को हराभरा बनाने और प्रदूषणमुक्त रखने के लिए होने वाली कार्यशालाओं में विशेषज्ञ राय देंगे। ग्रीन प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
यहां दर्शकों की जानकारी के लिए विभिन्न प्रकार के पौधे उपलब्ध होंगे। दर्शकों को बताया जाएगा कि किन पौधों को कहां लगाया जाए और किन पौधों के उगाने से ज्यादा ऑक्सीजन उत्पन्न होगी। इफ्लोरा के चीफ कॉर्डिनेटर एस. जफर नकवी का कहना है कि शो का मकसद भावी पीढ़ी के लिए बेहतर पर्यावरण बनाना है।
विज्ञापन