फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leadless pacemaker implanted after two infections.

Delhi NCR News: दो बार संक्रमण के बाद लगाया लीडलेस पेसमेकर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

69 वर्षीय महिला का सफल इलाज, दो दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। पटपड़गंज स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने 69 वर्षीय महिला का सफल इलाज कर उन्हें नया लीडलेस पेसमेकर लगाया। महिला को दो बार सामान्य पेसमेकर लगाने के बाद भी संक्रमण हो गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने लीडलेस पेसमेकर लगाने का फैसला किया।
बिहार निवासी सीतापति देवी को करीब छह महीने पहले दिल की धड़कन में गंभीर समस्या का पता चला था। मार्च में उनके सीने के बायीं तरफ पेसमेकर लगाया गया, लेकिन संक्रमण होने के कारण उसे निकालना पड़ा। जुलाई में दूसरी बार सीने के दायीं तरफ पेसमेकर लगाया गया। इस बार भी संक्रमण हो गया और घाव में पस बनने के साथ लगातार पानी निकलने लगा। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

जांच में महिला को चक्कर, बुखार, बेचैनी और दर्द की शिकायत मिली। कार्डियोलॉजी विभाग की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. चयन वर्मानी ने बताया कि बार-बार संक्रमण के कारण सामान्य पेसमेकर लगाना मुश्किल था। लीडलेस पेसमेकर पैर की नस के रास्ते सीधे दिल में लगाया जाता है। इसमें सीने में जेब बनाने या तार लगाने की जरूरत नहीं होती। डॉक्टरों के मुताबिक, प्रक्रिया सफल रही और महिला की हालत में सुधार के बाद दो दिन में उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed