फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leaders woo people through sms system

हरियाणा: बल्क SMS से फिजां बना रहे नेताजी

Thu, 11 Sep 2014 12:34 PM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 11 Sep 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
Leaders woo people through sms system

मोबाइल की बढ़ती पहुंच का इस्तेमाल नेताजी चुनाव प्रचार में भी कर रहे हैं। इन दिनों वे बल्क एसएमएस के जरिये अपने पक्ष में फिजां तैयार करने में जुटे हैं। इससे बल्क मैसेज की सेवा देने वाली कंपनियों की भी चांदी है।

विज्ञापन


ग्राहक बनाने के लिए कंपनियां उम्मीदवारों को विशेष ऑफर दे रही हैं। इससे प्रति एसएमएस दर में गिरावट आई है।
दरअसल, अब तक सभी पार्टियों के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है। इसलिए टिकट के दावेदार प्रचार में जुटे हैं। इसी का लाभ बल्क मैसेज सेवा देने वाली कंपनियां उठा रही हैं।
विज्ञापन


गुड़गांव की विभिन्न कंपनियां इस समय औसतन दस पैसे प्रति मैसेज की दर पर सेवा दे रही हैं। लोकसभा चुनाव के वक्त यह दर 12 से 13 पैसे थी। कंपनियों का दावा है कि इस समय पूरे हरियाणा में प्रचार के लिए पार्टियां, टिकट के दावेदार और निर्दलीय उम्मीदवार उनकी सेवा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ती तादाद के साथ रेट कम
मैसेज की दर इस बात पर निर्भर करती है कि इसे कितने लोगों तक पहुंचाया जाना है। एक लाख के पैकेज में 12, तीन लाख के पैकेज में 11, पांच लाख के पैकेज में 10.5 और दस लाख मैसेज के लिए 10 पैसे प्रति एसएमएस वसूले जा रहे हैं। एसएमएस इंडिया हब के सीनियर मैनेजर सेल्स संदीप राजपूत के मुताबिक, ग्राहकों को विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं।

मैसेज पहुंचने की दे रहे गारंटी
कंपनियों का दावा है कि उनका मैसेज इलाके के 100 फीसदी लोगों तक पहुंचेगा। इसके लिए कुछ कंपनियां अपना डाटा दे रही हैं तो कुछ उम्मीदवारों से डाटा मांगकर उन नंबरों पर मैसेज भेज रही हैं। एक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक कहते हैं कि उम्मीदवारों के लिए डाटा मोबाइल कंपनियों से लिया जाता है। उम्र के हिसाब से भी ऑनलाइन डाटा तैयार किया जाता है। इसमें उम्मीदवार का मैसेज पसंद के मुताबिक विभिन्न आयु वर्ग के लोगों तक पहुंचाया जाता है। एक अन्य कंपनी के मैनेजर रॉनित ने बताया कि डीएनडी मोबाइल नंबर के लिए अलग से फिल्टर लगाया गया है।


चुनावी खर्च से बचने का निकाला रास्ता
चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले और बाद के लिए कंपनियों ने अलग से इंतजाम किए हैं। आचार संहिता से पहले छह कैरेक्टर में उम्मीदवार के नाम के साथ मैसेज पहुंचता है। बता दें कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के मुताबिक, बल्क मैसेज का खर्च भी चुनाव खर्च में जुटेगा। इसके लिए कंपनियों ने दूसरा विकल्प तलाशा है।  आचार संहिता लागू होने के बाद स्पेशल नंबर मसलन 23456 या किसी अन्य नंबर के जरिये यूजर के पास मैसेज पहुंच जाएगा। मोबोनेयर वायरलेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सुनील बताते है कि स्पेशल नंबर या मोबाइल नंबर के लिए प्रति एसएमएस 15 पैसे लिए जाते हैं। इसमें मैसेज फेल होने का डर नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed