फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leaders paid tribute to Sushma Swaraj on social media

नहीं रहीं सुषमा स्वराज, नेताओं ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Wed, 07 Aug 2019 07:23 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Aug 2019 07:23 AM IST
विज्ञापन
Leaders paid tribute to Sushma Swaraj on social media
सुषमा स्वराज का निधन - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं सुषमा स्वराज (67) का मंगलवार शाम को दिल का दौरा पड़ने निधन हो गया। रात 9:35 बजे अचेतावस्था में एम्स लाया गया था। रात 10:50 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सुषमा स्वराज को सोशल मीडिया पर नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


पूर्व विदेश मंत्री, वरिष्ठ नेत्री, दीदी सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन से मन अत्यंत पीड़ित है। उनका निधन भाजपा एवं देश की राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे। दीदी सुषमा स्वराज जी अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में अनेकों दायित्वों पर रहते हुए अंतिम समय तक राष्ट्र सेवा में लगी रहीं। जब से वो राजनीतिक जीवन में आईं तब से लेकर, विपक्ष की नेता, विदेश मंत्री रहने तक हमेशा एक आदर्श व्यक्तित्व का उदाहरण समाज के सामने रखा। देश उन्हें उनके अत्यंत सरल, संवेदनशील, सशक्त, ऊर्जावान एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए सदैव याद रखेगा। हम सभी उनके जीवन से सदैव प्रेरणा प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

-जेपी नड्डा, कार्यकारी अध्यक्ष, बीजेपी


सुषमा स्वराज के निधन की खबर से आहत हूं। भारतीय राजनीति में उनका योगदान अमर रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। 
मनीष सिसोदिया, उप मुख्यमंत्री

सुषमा जी के रूप में पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है। राजनीति के क्षेत्र में हमसबको उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उनके आकस्मिक निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है-मनोज तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

शब्द नहीं मिल रहे सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन की खबर सुन कर। दुखी और भारी मन से मां समान सुषमा जी को अंतिम विदाई देनी है।
-प्रवेश वर्मा, सांसद

एक कुशल विदेश मंत्री के तौर पर सुषमा जी को याद किया जाता रहेगा। उन्होंने दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया था- संजय सिंह, आप सांसद

सुषमा जी के साथ एक लंबा राजनीतिक सफर रहा है। पार्टी के लिए उनका सेवाभाव स्वर्णिम है। पूरा देश सदमे मे हैं, देश के लिए ये पल दुखद हैं- हर्ष वर्धन

मैं निशब्द हूं स्तब्ध हूं...
विलक्षण प्रतिभा की धनी कुशल संगठन कर्ता, ओजस्वी वक्ता लोकप्रिय जन नायिका, भाजपा की वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से अत्यंत दुखी हूं। संसदीय कार्य के बाद मंत्रालय पहुंचने के उपरांत आवश्यक कार्य निपटा कर घर पहुंचा ही था कि उन्हें एम्स में भर्ती होने की सूचना मिली तभी एम्स की ओर निकल पड़ा वहां यह दर्द विदारक समाचार सुनने को मिला। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ पूरे देश की जनता खड़ी है उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
-अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed