नेताजी कह रहे 'मैं नहीं मानूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग की सख्ती के बाद भी नेताजी यह कहते नजर आ रहे हैं कि आचार संहिता तोड़े बिना ‘मैं नहीं मानूंगा’। आचार संहिता के उल्लघंन की आ रहीं शिकायतों को देखते हुए ऐसा ही लगता है।
इसमें भी प्रमुख पार्टियों के बीच जमकर मुकाबला चल रहा है। अभी तक प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता तोड़ने की लिखित में 16 शिकायतें आई हैं। जिनकी जांच चल रही है। हालांकि जिला प्रशासन के पास मौखिक तौर पर कुल 36 शिकायतें मिली हैं।
लिखित शिकायतों के मामले में अब तक कुल चार प्रत्याशियों को नोटिस जारी हो चुका है। इसका खाता आम आदमी पार्टी की ओर से खोला गया था। इसके बाद भाजपा, कांग्रेस और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी इस मामले में बराबरी का मुकाबला किया।
जोश में होश खो रहे हैं प्रत्याशी
प्रत्याशियों की रैली व रोड शो पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन ने 40 से अधिक टीमें गठित की हैं। जो दलों द्वारा हो रही सभी गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।
इसके अलावा मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी का भी गठन किया गया है। जो विज्ञापनों पर नजर रख रही है। इसके बावजूद कहीं न कहीं प्रत्याशी जोश में होश खो बैठ रहे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया के अनुसार शिकायतों की जांच जारी है। नोटिस होने के बाद ही बताया जा सकता है कि किन-किन लोगों ने उल्लंघन किया है।
जिला राजस्व अधिकारी कुलबीर सिंह के अनुसार सेक्टर व कॉलोनियों के लोगों की शिकायतें आ रही हैं कि प्रत्याशियों ने उनके घर के सामने भारी मात्रा में पोस्टर व बैनर लगवाए हुए हैं। जिसे नगर निगम एवं हुडा की टीम को भेजकर हटवाया जा रहा है। पोस्टर व बैनर लगाने वालों में अधिकतर प्रमुख दलों के प्रत्याशी शामिल हैं।