{"_id":"9d115eab00e92052e54280e4fff1ef35","slug":"leaders-fear-from-women-reservation-shabana-azmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षण से नेताओं को लगता है डर: श्ाबाना आजमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आरक्षण से नेताओं को लगता है डर: श्ाबाना आजमी
दीपक पांडे/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 12 Mar 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदाकारा शबाना आजमी ने कहा है कि राजनीतिक दल चुनाव में महिला वोटरों को लुभाने के लिए बड़े बडे़ वादे करते हैं, लेकिन जब महिला आरक्षण की बात आती है तो वे पीछे हट जाते हैं।
विज्ञापन
असल में राजनीतिक दलों महिला आरक्षण से डरते हैं, क्योंकि अगर महिलाओं को आक्षरण मिल गया तो उनकी कुर्सी जाने का खतरा पैदा हो जाएगा।
आजमी बुधवार को तिगांव रोड स्थित साईधाम मंदिर में आई थीं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि रैलियों में महिलाओं को लुभाने के लिए बडे़-बड़े वादे किए जाते हैं। लेकिन जब संसद में बिल पास कराने की बात आती है तो अधिकांश दल विरोध में खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
यह हाल तब है जब कई राजनीतिक दलों में शीर्ष पदों पर महिलाएं बैठी हैं। इसके बावजूद महिलाओं को आरक्षण के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। आजमी ने महिलाओं से अपील की कि जो राजनीतिक दल महिला आरक्षण को लेकर उन्हें ठोस जवाब दें वे उसी का समर्थन करें।
विज्ञापन
किसी भी दल का नहीं करुंगी प्रचार
चुनाव में राजनीतिक दलों का प्रचार करने के सवाल पर आजमी ने कहा कि आज तक उन्होंने किसी भी चुनाव में किसी राजनीतिक दल का प्रचार नहीं किया। भविष्य में भी किसी के लिए प्रचार करने की उनकी कोई योजना नहीं है।
आजमी ने कहा कि वह युवाओं को वोट देने के लिए तो अपील करेंगी लेकिन किसी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार नहीं। शबाना ने बताया कि वह जल्द ही दूरदर्शन पर आने वाले नादभेद नामक नाटक में नजर आएंगी। यह नाटक महिला शक्ति पर आधारित होगा।
सहारा प्रमुख सुब्रत राय को बॉलीवुड द्वारा दिए जा रहे समर्थन पर जब उनसे सवाल किया गया तो वह कुर्सी से उठ कर चली गईं।