फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leader of Opposition termed AAP's cleaning campaign as mere sham

Delhi: दिल्ली के गली मोहल्लों में बने कूड़े के पहाड़, 'आप' के सफाई अभियान को नेता विपक्ष ने बताया दिखावा

Tue, 15 Aug 2023 12:49 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 15 Aug 2023 12:49 AM IST
सार

एमसीडी के नेता विपक्ष व पूर्व मेयर राजा इकबाल सिंह ने आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान को दिखावा करार दिया है। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली में तीन कूड़े के पहाड़ थे, अब गली-मोहल्लों व नुक्कड़ों पर नए कूड़े के पहाड़ बन गए हैं।

विज्ञापन
Leader of Opposition termed AAP's cleaning campaign as mere sham
सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

एमसीडी के नेता विपक्ष व पूर्व मेयर राजा इकबाल सिंह ने आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान को दिखावा करार दिया है। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली में तीन कूड़े के पहाड़ थे, अब गली-मोहल्लों व नुक्कड़ों पर नए कूड़े के पहाड़ बन गए हैं। गलियों में पड़े-पड़े कूड़ा सड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि जब से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम में सत्ता हासिल की, तब से दिल्ली की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। अपनी इस विफलता को छिपाने के लिए आम आदमी पार्टी सफाई अभियान चलाने का दिखावा कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निगम के पास न तो पर्याप्त मशीनरी है और न ही पर्याप्त सफाई कर्मचारी हैं। ऐसी स्थिति में पूरी दिल्ली में किस तरह का सफाई अभियान चलाया रहा है, इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। सात महीने में जो कूडा गलियों में इकट्ठा हुआ है उसे एक साल में भी पूरी तरह साफ करना संभव नहीं है। मेयर दिल्ली को सिंगापुर व लंदन बनाने का झूठा वादा कर रही हैं।

विज्ञापन


कूड़े के पहाड़ों के निस्तारण को नहीं मिले 850 करोड़
नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने कूड़े के पहाड़ों के निस्तारण के लिए निगम को 850 करोड़ रुपये देने का वादा किया था। लेकिन केजरीवाल सरकार ने अबतक निगम को इस संबंध में एक पैसा नहीं दिया है और न ही इस संबंध में किसी तरह के बजट का प्रावधान किया है। आम आदमी पार्टी केवल नागरिकों को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे करती है। उन्हें पूरा नहीं करती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed