{"_id":"4e71187e4f8f2eb693ed883c61fe8013","slug":"laxman-vihar-no-city-bus-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण विहार तक सिटी बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मण विहार तक सिटी बस सेवा बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 25 Mar 2014 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज ने लक्ष्मण विहार रूट पर सिटी बस सेवा बंद कर दी है। आरोप है कि एक राजनीतिक दल के नेता के दबाव में कुछ ऑटो चालकों को फायदा पहुंचाने के लिए सेवा बंद कराई गई है। यह भी आरोप है कि कुछ ऑटो फ्लाईओवर के नीचे से चलते हैं। सिटी बस सेवा शुरू होने के बाद उनकी कमाई प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि रोडवेज के ही एक अधिकारी ने की। करीब नौ महीने पहले रेलवे प्रबंधन ने स्टेशन परिसर में सिटी बसों के घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस कारण इस रूट पर कई दिनों तक सेवा प्रभावित रही और लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Live Update: 25 मार्च के दिन भर की घटनाएं
विज्ञापन
फिर रोडवेज ने रूट पर दोबारा सेवा बहाल की, लेकिन स्टेशन की बजाय वहां से करीब एक किलोमीटर पहले सेक्टर पांच चौक पर बसों का ठहराव किया गया। इससे भी परेशानी दूर नहीं हुई। बढ़ती समस्या और आए दिन ऑटो चालकों से विवाद के चलते रोडवेज ने स्टेशन से बिल्कुल सटे लक्ष्मण विहार से बस सेवा बहाल की।
यहां से सेवा शुरू होने पर यात्रियों की परेशानी दूर तो हुई ही, आसपास की करीब एक दर्जन कॉलोनियों को सीधे नए, पुराने हिस्से और मेट्रो स्टेशन से जुड़ने की सहूलियत मिल गई थी। लेकिन अब पौने दो लाख आबादी को सार्वजनिक परिवहन सेवा से महरूम कर दिया गया है। बता दें कि इस रूट पर दूसरे रूटों से कई गुना अधिक यात्रियों की संख्या है। सबसे अधिक आमदनी रोडवेज को इसी रूट से होती है।
विवाद होगा तो प्रबंधन होगा जिम्मेदार
एक चालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन पर कई दिनों से स्टेशन से बसें चलाने का दबाव बनाया जा रहा है। स्टेशन प्रबंधन ने एक बार में एक बस के ही भीतर आने की अनुमति दी है। स्टेशन के गेट पर अतिक्रमण है। ऑटो चालकों का कब्जा है। ऐसे में यहां से बसें मोड़ने का स्थान भी नहीं है। बड़े विवाद की आशंका है। अगर इस बार विवाद हुआ तो रोडवेज प्रबंधन जिम्मेदार होगा।