फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lawyers returned to work after ruckus, relief to litigants in delhi

बवाल के बाद काम पर लौटे वकील, वादियों को राहत

Sun, 17 Nov 2019 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Nov 2019 07:04 AM IST
विज्ञापन
Lawyers returned to work after ruckus, relief to litigants in delhi
tis hazari court
तीस हजारी कोर्ट में बवाल के बाद से 15 दिन से हड़ताल पर चल रहे वकील शनिवार को काम पर लौट आए। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जिला अदालतों की कोऑर्डिनेशन कमेटी ने हड़ताल समाप्त कर दी है। हालांकि वकील पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग वे उठा रहे हैं। अदालतों में काम शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


शनिवार से तीस हजारी, पटियाला हाउस, साकेत, रोहिणी, द्वारका और कड़कड़डूमा सभी निचली अदालतों में काम शुरू हो गया। इससे कई दिन से रुकी मुकदमों की सुनवाई शुरू हो सकी। लोग काफी संख्या में कोर्ट पहुंचे। इस बीच, सभी अदालतों में शांति बनी रही। 
विज्ञापन


इस हड़ताल के कारण अदालतों में उत्तर प्रदेश के उन्नाव दुष्कर्म केस और बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम यौन शोषण जैसे मामलों की सुनवाई भी अटक गई थी। वकीलों की हड़ताल के दौरान वादियों को कोर्ट से अगली तारीखें मिल गई थीं। अब सुनवाई शुरू हो गई। हड़ताल के बीच जो लोग तारीख पर नहीं पहुंचे, उन्हें भी अगली तिथियां मिल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 2 नवंबर को तीस हजारी कोर्ट में पार्किंग के विवाद में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान एक वकील को पुलिस की गोली लग गई थी। 


इसके बाद कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच बवाल की स्थिति पैदा हो गई थी। वकील पर गोली चलाने के आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकील 4 नवंबर से हड़ताल पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed