फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lawyer sitting on protest in Faridabad

हमले के 18 दिन बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, धरने पर बैठे वकील

Wed, 18 Dec 2019 12:38 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 18 Dec 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
lawyer sitting on protest in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बल्लभगढ़ के दयालपुर गांव में अधिवक्ता अनिल शर्मा के परिवार पर हमला कर अधिवक्ता समेत उनके दो बेटों को घायल करने के मामले में कार्रवाई की मांग पर मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के वकील हड़ताल पर रहे।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उप-प्रधान नीरज सचदेवा, सेक्रेटरी नरेंद्र पाराशर व अन्य पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सर्व सम्मति से मंगलवार को हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कोर्ट में जाकर हड़ताल की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सभी अधिवक्ता लॉबी में ही हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि मामले के 18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके अलावा अधिवक्ता सारिका टंडन व उसके परिवार के साथ मारपीट करने वाले अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश चेतल, पूर्व प्रधान जेपी अधाना ने कहा कि आए दिन अधिवक्ता व उनके परिवार पर हमले हो रहे हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।


इस मौके पर अधिवक्ता नरेंद्र अत्री, सतेंद्र भड़ाना, अनिल पाराशर, सचिन चंदीला, संजीव राव, एनके गर्ग, प्यारे लाल, अनिल कुमारी, कन्हैया लाला शर्मा और हेमलता आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed