फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lawyer beaten by goons in faridabad

दबंगों ने कोर्ट परिसर में घुस दिखाई दबंगई

Sat, 21 Feb 2015 07:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 21 Feb 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
Lawyer beaten by goons in faridabad

प्रशासन और न्याय का गढ़ कहा जाने वाला लघु सचिवालय परिसर भी सुरक्षित नहीं है। शुक्रवार को कुछ दबंगों ने न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता के चेंबर में घुस कर मारपीट की और वे फरार हो गए। पीड़ित वकील ने सारन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


भगवत सरण पेशे से अधिवक्ता हैं। वह सेक्टर-12 स्थित कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। शुक्रवार को वह न्यायालय परिसर स्थित चेंबर नंबर 357 में एक बैठ कर साथी अधिवक्ता से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान वजीरपुर नहर पार निवासी तीन दबंग चेंबर में घुसे और उन्हें पीटने लगे।
विज्ञापन


भगवत सरण का आरोप है कि दबंग चेंबर पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके चलते जान से मारने की धमकी भी उन्हें मिल चुकी है। एसएचओ सारण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मालूम हो कि लघु-सचिवालय और न्यायालय परिसर की सुरक्षा में कई स्तर पर पुलिस बल तैनात है। सड़क से लेकर मुख्यद्वार तक पुलिस तैनात रहती है। मुख्यद्वार पर भी डीएफएमडी लगाया गया है। इसके बावजूद परिसर के अंदर मारपीट और हत्या जैसी वारदातें अंजाम दी जाती हैं।


22 अगस्त 2013 को इसी न्यायालय परिसर में शशि नागर की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार को अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed