फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lawrence gang is targeting VIPs by tracking them through GPS.

Delhi : लॉरेंस गिरोह जीपीएस से ट्रैक कर वीआईपी को ले रहा है निशाने पर, गिरफ्तार शूटर्स ने किया खुलासा

Mon, 28 Oct 2024 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Oct 2024 05:30 AM IST
सार

वह वीआईपी लोगों को जीपीएस से ट्रैक करते हैं और मनोवांछित स्थान पर पहुंचने पर हत्या करवा देते हैं। इस गिरोह के बदमाश अपने शिकार की गाड़ी के नीचे जीपीएस सिस्टम लगा देते हैं।

विज्ञापन
Lawrence gang is targeting VIPs by tracking them through GPS.
GPS

विस्तार

गैंगस्टर लारेंस बिश्रोई गिरोह ने हत्या खासकर वीआईपी लोगों की हत्या करने का तरीका बदल लिया है। वह वीआईपी लोगों को जीपीएस से ट्रैक करते हैं और मनोवांछित स्थान पर पहुंचने पर हत्या करवा देते हैं। इस गिरोह के बदमाश अपने शिकार की गाड़ी के नीचे जीपीएस सिस्टम लगा देते हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस (सीआई) ने दो दिन पहले जिन सात शूटरों को गिरफ्तार किया है वह राजस्थान के गंगानगर के पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ के भतीजे पहलवान सुनील गौड़ की इसलिए हत्या नहीं कर पाए थे कि ये उसकी कार में जीपीएस नहीं लगा पाए थे।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन सात शूटरों को गिरफ्तार किया है उनसे पूछताछ में ये बात सामने आई है कि जिसकी हत्या करनी होती है उसका पीछा करना आसान नहीं होता। ऐसे में गिरोह के सदस्य अपने शिकार की गाड़ी के नीचे मौका लगते ही जीपीएस लगा देते हैं। इसके बाद ये पीड़ित को ट्रैक करते रहते हैं। जब शिकार हाइवे या सुनसान जगह पर जाता है तो गिरोह के सदस्य गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर देते हैं। हरियाणा के बहादुरगढ़ में आईएनएलडी के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या भी इस तरह जीपीएस से ट्रैक कर की गई थी। राठी की कार के नीचे जीपीएस सिस्टम लगा दिया था।
विज्ञापन


हरियाणा के गुरुग्राम निवासी क्रिकेट बुकी सचिन मुंजाल (36 साल) रोहतक में रात के समय हत्या कर दी गई थी। वह अपनी कार से मां और पत्नी के साथ पंजाब के संगरूर एक शादी में शामिल होने जा रहा था। वह लोग रात को 11 बजे के करीब रोहतक के लाखनमाजरा में एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। सभी जब खाना खाकर पार्किंग में आ गए। उस समय सचिन कार में सवार हो गया, जबकि मां बाहर थी। इस दौरान उसकी पत्नी बाथरूम गई थी। तभी स्विफ्ट कार में आए तीन-चार बदमाशों ने सचिन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव में आई सचिन की मां के पैर में भी गोली मार दी थी। सचिन को भी जीपीएस से ट्रैक किया गया था। बताया जा रहा है कि सचिन लारेंस के विरोधी कौशल गिरोह की सहायता करने लगा था। ये भी बताया जा रहा है कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी भी हत्या भी इसी तरह की गई है। उनकी कार में जीपीएस सिस्टम लगा दिया गया था।

ऑनलाइन मंगाते थे जीपीएस सिस्टम-
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरीके से ज्यादातर हत्याएं राजस्थान का गैंगस्टर रोहित गोदारा करवा रहा है। इस गिरोह के सदस्य जीपीएस सिस्टम ऑनलाइन मंगवाते हैं। हर बार इन्होंने अलग-अलग जगह से जीपीएस सिस्टम मंगवाया है। राजस्थान के गंगा नगर के पहलवान सुनील गौड़ की हत्या के प्रयास में गिरफ्तार किए गए शूटर सुखराम ने जीपीएस सिस्टम मंगा लिया था। ये उसकी कार में जीपीएस सिस्टम लगाने की फिराक में घूम रहे थे।


प्राॅपर्टी विवाद में निशाने पर आया था सुनील पहलवान
आरोपी सात शूटरों से पूछताछ में ये बता सामने आई कि सुनील पहलवान अपने इलाके का बाहुबली है। वह विवादित प्रॉपर्टी आदि के फैसले करवाता था। ये बात लारेंस बिश्रोई के भाई अनमोल बिश्रोई व गैंगस्टर रोहित गोदारा को पसंद नहीं थी। कुछ साल पहले अनमोल ने सुनील गौड़ को फोन कर विवादित प्रॉपर्टी के बीच में न आने के लिए कहा था, मगर सुनील गौड़ माना नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed