{"_id":"63535328a41ac42b7c316277","slug":"lawrence-bishnoi-goldy-brar-gangster-deepak-made-three-female-friends-while-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: गैंगस्टर दीपक ने जेल में रहते हुए बनाए तीन महिला मित्र, एक पुलिसकर्मी तो दूसरी ऑस्ट्रेलिया में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: गैंगस्टर दीपक ने जेल में रहते हुए बनाए तीन महिला मित्र, एक पुलिसकर्मी तो दूसरी ऑस्ट्रेलिया में
Sat, 22 Oct 2022 09:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 22 Oct 2022 09:05 AM IST
सार
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी दीपक उर्फ टीनू की जेल जाने से पहले दो महिलाओं से दोस्ती थीं। स्कूल के समय से एक महिला दोस्त ने ही उसे गिरफ्तार करवाया था। पुलिस ने महिला दोस्त के भाई को उठा लिया था। इस दबाव में युवती ने दीपक को गिरफ्तार करवा दिया था।
विज्ञापन
गैंगस्टर दीपक टीनू
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लारेंस बिश्रोई-गोल्डी बरार गिरोह के गैंगस्टर दीपक की पंजाब पुलिस की एक कर्मी समेत पांच महिला दोस्त हैं। तीन महिला दोस्त तो उसने पंजाब की जेल में रहते हुए बनाई थी। एक आस्ट्रेलिया में रहती है। आरोपी विदेश से आ रहे पैसे को शराब के ठेके खरीदने में लगा रहा था।
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी दीपक उर्फ टीनू की जेल जाने से पहले दो महिलाओं से दोस्ती थीं। स्कूल के समय से एक महिला दोस्त ने ही उसे गिरफ्तार करवाया था। पुलिस ने महिला दोस्त के भाई को उठा लिया था। इस दबाव में युवती ने दीपक को गिरफ्तार करवा दिया था।
उसकी दूसरी दोस्त हनुमानगढ़, राजस्थान की रहने वाली है। वह महिला दोस्त अब ऑस्ट्रेलिया में रहती है। इसके बाद उसने पंजाब जेल में रहते हुए जिरकपुर की युवती से दोस्ती की थी। इसके जरिए उसने उसकी एक सहेली से दोस्ती कर ली थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पंजाब जेल में रहते हुए इसने पंजाब पुलिस की एक महिला सिपाही से दोस्ती की थी। उसने महिला सिपाही का नंबर ले लिया था। हालांकि उसकी महिला सिपाही से ज्यादा बात नहीं होती थी। कनाडा में बैठा गोल्डी बरार व अमेरिका में बैठा लिपिन नेहरा दीपक को पैसे भेज रहे थे।
कुछ समय में ये दीपक को करोड़ों रुपये भेज चुके हैं। दीपक ने खुलासा किया है कि वह इस पैसे से हरियाणा व राजस्थान में शराब के ठेके ले रहा था। इस समय हरियाणा व राजस्थान में उसके 10 से 12 ठेके हैं। वह कमाई का ज्यादातर पैसा महिला दोस्तों के ऊपर उड़ाता था।