फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lathicharge on Going to protest Youth Congress workers.

प्रदर्शन करने जा रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

Tue, 06 Jan 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Jan 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
lathicharge on Going to protest Youth Congress workers.

भीड़ के साथ यूथ विंग के अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ भाजपा मुख्यालय का घेराव करने का ऐलान किया।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस के पंजाब, हरियाणा समेत देशभर से जुटे कार्यकर्ता युवा कांग्रेस मुख्यालय से अशोक रोड स्थित भाजपा मुख्यालय की तरफ चल पड़े।  अमरिंद्र सिंह राजा पंजाब से विधायक भी हैं, इसलिए सबसे अधिक कार्यकर्ता पंजाब से ही आए थे।

लीमेरीडियन होटल के गोल चक्कर के पास पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया। यहां कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस से युवक कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं की झड़प हो गई।
विज्ञापन


बैरिकेड्स पर कार्यकर्ता नहीं रुके, तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। युवा कांग्रेस के महासचिव घर्मेंद्र भारद्वाज और सचिव शशिकांत शर्मा ने बताया कि नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया। पुलिस ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने वालों पर लाठीचार्ज किया। इसमें युवक कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और नेता घायल हुए हैं। हालांकि गंभीर चोटें नहीं आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंद्र सिंह समेत कई युवक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इससे पूर्व जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो कई कार्यकर्ता नीचे गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed