फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Last stage of the divorce the couple decides to stay together

तलाक लेने पहुंचे लेकिन आंसुओं ने किया एक

Mon, 23 Dec 2013 04:49 PM IST
धीरज बेनीवाल/ अमर उजाला, दिल्ली
धीरज बेनीवाल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Dec 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
Last stage of the divorce the couple decides to stay together

मार गई मुझे तेरी जुदाई, डस गई ये तन्हाई, तेरी याद आई फिर आंखों में नींद न आई...। फिल्म जुदाई का यह गीत अनिल व किरण (दोनों परिवर्तित नाम) पर बिलकुल सटीक बैठता है।

विज्ञापन


दोनों आए तो थे कोर्ट में तलाक लेने और जुदाई के फैसले के अंतिम पायदान पर एक-दूसरे का हाथ थाम फिर से एक होने का फैसला कर लिया। जुदाई और मिलन की यह दास्तां कड़कड़डूमा कोर्ट में दिखी।
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सरिता बीरबल की अदालत में दंपति के तलाक पर अंतिम जिरह होनी थी, लेकिन इससे पहले ही पति व पत्नी की आंखें भर आईं। इसके बाद उन्होंने अदालत के समक्ष एक साथ रहने की इच्छा जाहिर की और तलाक का मुकदमा वापस लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रहमपुरी सीलमपुर निवासी अनिल की शादी 1990 में किरण से हुई थी। अनिल का न्यूज पेपर सप्लाई का काम है जबकि किरण हाउस वाइफ है। शादी के कुछ समय बाद ही किरण व अनिल के बीच तकरार होने लगी। वर्ष 1996 तक दोनों अलग हो गए। इसके बाद कई साल तक समझौते की नाकाम कोशिशें हुईं।

करीब 12 साल बाद 2008 में किरण ने अनिल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा व गुजारा भत्ते के कई मुकदमे दायर कर दिए। कोर्ट ने भी सुनवाई के बाद किरण को गुजारा भत्ता दिलवा दिया। पत्नी के अलग होने व मुकदमों का जवाब देने के लिए अनिल ने क्रूरता व परित्याग के आधार पर तलाक का आवेदन दायर कर दिया।

उनकी ओर से अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव ने दलील दी कि आवेदक की पत्नी 1996 से अलग है। उसने कई मुकदमे भी दायर कर रखे हैं। दंपति को अलग हुए 17 साल हो गए हैं और इस रिश्ते के दोबारा जुड़ने की कोई गुंजाइश नहीं है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अंतिम जिरह का निर्देश दिया।


दंपति व उनके वकील 17 दिसंबर को अदालत में पेश हुए। उस दिन वकीलों के जिरह शुरू करने से पहले ही अनिल व किरण ने शादीशुदा जिंदगी में वापसी का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed