{"_id":"9cd5976873076aeda5df30a574ef4229","slug":"last-date-of-flats-registry-is-31-then-take-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैटों की रजिस्ट्री का 31 तक मौका, इसके बाद कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैटों की रजिस्ट्री का 31 तक मौका, इसके बाद कड़ी कार्रवाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 04 Dec 2015 03:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्ट्री के बिना फ्लैट खरीदारों को कब्जा देने वाले बिल्डरों को 31 दिसंबर तक का मौका दिया गया है। इसके बाद कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
एडीएम वित्त राजेश यादव की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बैठक हुई, जिसमें एआईजी स्टांप एसके सिंह व नोएडा के तीनों उप निबंधकों के अलावा प्रतीक, एटीएस, जेपी, आम्रपाली, डीएलएफ, जेएम हाउसिंग आदि कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
एडीएम ने बिना रजिस्ट्री के कब्जा देने वाले बिल्डरों पर सख्त नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि जिन लोगों को कंपलीशन सर्टिफिकेट मिल गया है, उन्होंने अगर सप्ताह भर में रजिस्ट्री शुरू न कराई तो यूपी अपार्टमेंट एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सबसे पहले सोसायटी की बिजली गुल की जाएगी। जिन प्रोजेक्ट में कंपलीशन सर्टिफिकेट नहीं मिला है, फिर भी कब्जा दिया गया है। उन्हें स्टांप पेपर खरीदकर रखने को कहा गया है, ताकि प्राधिकरण का बकाया भुगतान करने के बाद जैसे ही कंपलीशन मिले तो तत्काल रजिस्ट्री शुरू हो सके।
ऐसे बिल्डरों को 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद इन पर कार्रवाई होगी। इन बिल्डरों के प्रोजेक्ट में करीब पांच हजार फ्लैट हैं, जिनकी रजिस्ट्री होनी है। ज्यादातर प्रोजेक्ट नोएडा फेज तीन में स्थित हैं।