{"_id":"5d38fe428ebc3e6ccc03cb9a","slug":"last-chinkara-of-delhi-zoo-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के आखिरी चिंकारा की भी मौत, चिड़ियाघर प्रबंधन ने बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के आखिरी चिंकारा की भी मौत, चिड़ियाघर प्रबंधन ने बताई ये वजह
Thu, 25 Jul 2019 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 25 Jul 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली चिड़ियाघर के आखिरी चिंकारा की मौत हो गई है। इससे पहले, चिड़ियाघर में चार चिंकारा थे। एक-एक कर तीन पहले ही मर चुके हैं। प्रबंधन के मुताबिक, उम्र ज्यादा होने से चिंकारा मरा है।
विज्ञापन
प्रबंधन के मुताबिक, जून में हुई जानवरों की गणना के बाद 14 जून को आखिरी चिंकारा मरा। हालांकि प्रबंधन उसकी उम्र नहीं बता पाया। ऐसे जानवरों की उम्र का पता लगाने के लिए उसके पास कोई तंत्र नहीं है।
विज्ञापन
अब प्रबंधन अन्य चिड़ियाघरों को पत्र लिखकर एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत चिंकारा मंगाने की कोशिश कर रहा है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों में चिड़ियाघर का आखिरी प्लम हेडेड पैरट भी मर गया था।
विज्ञापन
इस तोते की उम्र 20 साल से अधिक थी। इस प्रजाति के तोतों की उम्र सामान्यत: 30 वर्ष होती है। इसके दूसरे साथी की मौत सांप के काटने के कारण पहले ही हो गई थी।