फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lashkar terrorist Naved polygraph test will here today

लश्कर आतंकी नावेद का आज यहां होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

Tue, 18 Aug 2015 01:32 AM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Lashkar terrorist Naved polygraph test will here today

लश्कर आतंकी नावेद याकूब का पॉलीग्राफ टेस्ट आज लोधी रोड स्थित सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैब (सीएफएसएल) में होगा। विशेष एनआईए कोर्ट ने सोमवार को इसकी मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


फिलहाल वह 25 अगस्त तक एनआईए की हिरासत में है। पटियाला हाउस अदालत के जिला न्यायाधीश अमरनाथ ने अनुमति प्रदान करते हुए कहा कि केस के हालात व तथ्यों के मद्देनजर आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराना जरूरी है।

विज्ञापन


सीएफएसएल में सुबह करीब 11 बजे नावेद का टेस्ट होगा। ऊधमपुर से गिरफ्तार आतंकी को सोमवार को विशेष एनआईए कोर्ट में पेश किया गया था। उसे सरकार की ओर से मुहैया करवाया गया वकील भी मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उर्दू में लिखित तौर पर होगा टेस्ट

Lashkar terrorist Naved polygraph test will here today

आवेदन पर बहस करते हुए एजेंसी के वकील ने कहा कि वह कई अहम सवालों के जवाब नहीं दे रहा ताकि जांच की दिशा भटक जाए। उसकी पूरी साजिश और कश्मीर में उसके साथियों का पता लगाने के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट कराना जरूरी है।


एजेंसी ने यह भी कहा कि खुद नावेद ने उर्दू में लिखित तौर पर टेस्ट की सहमति दी है। बता दें कि ऊधमपुर हाईवे पर बीएसएफ की बस पर 5 अगस्त 2015 को हमला करने के बाद नावेद व उसके साथी नोमान ने दो जवानों को मार दिया था।

इस हमले में चौदह जवान घायल हो गए थे। हमले के बाद नावेद ने जिन ग्रामीणों को बंधक बनाया उन्हीं में से दो ने उसे पकड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed