फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Larvae found in 437 homes; rising risk of dengue; notices issued to over 100 people

Delhi NCR News: 437 घरों में मिला लार्वा, डेंगू का बढ़ा खतरा, 100 से अधिक लोगों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
- सीवर का पानी बहने से बढ़ रहा डेंगू का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। लगातार बारिश और कई इलाकों में फॉगिंग नहीं होने से डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक से 10 जुलाई तक किए गए सर्वे के दौरान 437 घरों में डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला है। उसके बाद 100 से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर घरों में जमा पानी को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, गमले और अन्य पात्रों की नियमित सफाई करें और डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन


सीवर ओवरफ्लो, बढ़ा संक्रमण
शहर के कई सेक्टरों और कॉलोनियों में पिछले कई दिनों से फॉगिंग नहीं हुई है। ऐसे में जगह-जगह जमा पानी और गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उधर, सरस्वती एंक्लेव की गलियों में सीवर का पानी बहने से हालात और गंभीर हो गए हैं। कई स्थानों पर जलभराव है, जिससे दुर्गंध के साथ संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सीवर ओवरफ्लो की शिकायत कई बार संबंधित विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
एक से 10 जुलाई के बीच डेंगू का लार्वा मिलने पर 125 घरों को नोटिस जारी किए गए हैं। लोगों से सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने, घरों में जमा पानी खाली करने और मच्छरों की रोकथाम के उपाय अपनाने की अपील लगातार की जा रही है। - डाॅ. जयप्रकाश, डिप्टी सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग




दो घरों में हुई फील्ड जांच

गुरुग्राम। डेंगू की रोकथाम एवं प्रभावी निगरानी के लिए मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट (एमएसयू), नगर निगम गुरुग्राम ने शुक्रवार को पुष्ट डेंगू रोगियों के निवास स्थानों पर फील्ड जांच की। इस दौरान संभावित मच्छर प्रजनन स्थलों का निरीक्षण कर डेंगू नियंत्रण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों को सुदृढ़ किया गया।
प्रथम फील्ड जांच सी-103, पालम विहार, गुरुग्राम पर की गई। द्वितीय फील्ड जांच पार्क व्यू सिटी, सेक्टर-48, गुरुग्राम में हुई। दोनों स्थानों पर एमएसयू टीम द्वारा एडीज मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों का विस्तृत एंटोमोलॉजिकल सर्वेक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गमलों, पानी संग्रहण पात्रों, कूलरों, एयर कंडीशनर के ड्रेन आउटलेट तथा अन्य जलभराव वाले स्थानों की गहन जांच की गई।


निरीक्षण के साथ-साथ टीम ने परिवार के सदस्यों एवं आसपास के निवासियों को सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियों के माध्यम से डेंगू से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें प्रत्येक सप्ताह घर एवं आसपास जमा पानी को हटाने, पानी संग्रहण पात्रों को ढककर रखने, कूलरों एवं अन्य जलधारक पात्रों की नियमित सफाई करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई। इस दौरान डॉ. महेश सी. कौशिक, डॉ. यशस्वी गोयल व कनिका गोयल शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed