फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   large gathering on news year in parks and mall in gurgaon

न्यू ईयर पर मॉल्स से लेकर पार्कों तक में उमड़े लोग

Fri, 01 Jan 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 01 Jan 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
large gathering on news year in parks and mall in gurgaon

नए साल के जश्र में साइबर सिटी शुक्रवार को डूबी रही। 31 दिसंबर की देर रात तक चली न्यू ईयर जश्र के बाद शुक्रवार को जश्र का माहौल रहा। साल का पहला दिन काफी खास रहा। हर किसी ने अपने-अपने अंदाज में इसे सेलीब्रेट किया।

विज्ञापन


मंदिरों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों में भीड़ रही। किसी ने भगवान से आर्शीवाद लेकर वर्ष की शुरुआत की तो किसी ने मॉल्स में शॉपिंग और मस्ती कर।

नए साल का पहला दिन भले ही सरकारी दफ्तरों में छुट्टी नहीं थी, लेकिन पूरा माहौल छुट्टी जैसा ही था। शहर के तकरीबन हर पार्क में पिकनिक जैसा माहौल दिखा।

नए वर्ष का पहला दिन गुडग़ांव में काफी मस्ती भरा रहा। मॉल्स, एंटरटेनमेंट सेंटरों आदि में सुबह से ही काफी भीड़ देखने को मिली। जैसे-जैसे दोपहर बढ़ती गई कई जगहों पर लोगों की भीड़ भी बढ़ती गई।
विज्ञापन


यह दिन उनके लिए सबसे अधिक खास रहा जिन्होंने नए साल की पूर्व संध्या पर घर से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझा था। शुक्रवार को एमजी रोड स्थित सभी मॉल्स और शॉपिंग कॉप्लेक्स में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 12.00 बजे साइबर हब एक दम खचाखच भरा हुआ था। यहां के रेस्तरां व फूड आउटलेट्स में इतनी भीड़ हो गई कि लोगों को एंट्री के लिए इंतजार करना पड़ा। लोग यहां जमकर जश्न के मूड में दिखाई दिए।

साइबर हब के मुख्य गेट के पास सजे बिग माउस का स्टैचू लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। एमजी रोड स्थित एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल में तो सुबह 11:00 बजते ही लोगों से पट गया।

    सहारा मॉल में सुरक्षा के अधिक बंदोबस्त रहे। फुटफॉल को देखकर मॉल्स परिसर के शोरूम संचालकों के चेहरे खिल उठे। वहीं पीवीआर, डीटी सिनेमा, आइनॉक्स व अन्य मल्टीप्लेक्टस में फिल्म देखने वालों की अच्छी भीड़ रही।

एंबियंस मॉल, सहारा मॉल, मेट्रोपॉलिस और सोहना रोड स्थित ओमेक्स मॉल में आने जाने वालों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

पार्क में दिखी रौनक
साइबर सिटी के सभी पार्कों में अच्छी खासी रौनक रही। खासकर शहर के सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क में तो पिकनिक सा नजारा दिखा। लोग अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती करने पहुंचे।

लोग अपने घरों से खाना लेकर आए थे। पार्क में बच्चों के साथ दौड़ लगाते उनके अभिभावकों ने खूब मस्ती की। हुडा सिटी सेंटर स्थित मेट्रो पार्क में भी लोग बड़ी संख्या में उमड़े।

पूजा-पाठ के साथ साल की शुरूआत...
गुडग़ांव में बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी दिखे जिन्होंने अपने नववर्ष की शुरूआत मंदिरों में पूजा-पाठ से की। लोग सुबह अपने परिवार के साथ मंदिरों में पहुंच भगवान से सुख-समृद्धि का आर्शीवाद प्राप्त किया। सबसे अधिक भक्त शीतला माता-मंदिर में उमड़े। सिद्धेश्वर मंदिर, प्रेम मंदिर और घंटेश्वर मंदिर में भी हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।


राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में पहुंचे सैलानी...
नववर्ष के पहले दिन सैलानियों ने जमकर राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में खूब सैलानी पहुंचे। इन सभी ने वहां विदेशी मेहमान पक्षियों की अटखेलिया भी देखी। लोगों ने उद्यान के खूबसूरत नजारों को अपने कैमरे में कैद किया। साल के पहले दिन झील में पक्षियों की संख्या भरपूर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed