{"_id":"6a981a54b051b83de405f548","slug":"large-consignment-of-illicit-cigarettes-worth-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153107-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 65 लाख रुपये की अवैध सिगरेट की बड़ी खेप जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 65 लाख रुपये की अवैध सिगरेट की बड़ी खेप जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली जीएसटी की एंटी-इवेजन टीम ने करीब 65 लाख रुपये कीमत की 4.20 लाख आयातित ईएसएसई लाइट सिगरेट की खेप जब्त की है। रात में जांच के दौरान पकड़े गए वाहन में यह सिगरेट ले जाई जा रही थी। जांच में सिगरेट के पैकेट पर तय चित्रात्मक स्वास्थ्य चेतावनी भी नहीं मिली। ये भारत में तंबाकू उत्पादों की बिक्री और वितरण से जुड़े नियमों का उल्लंघन है। व्यापार एवं कर विभाग की एंटी-इवेजन शाखा-2 ने नियमित प्रवर्तन जांच के दौरान वाहन को रोका। तलाशी में बड़ी संख्या में आयातित सिगरेट बरामद हुईं। विभाग के मुताबिक, खेप की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये है। मामले में जीएसटी अधिनियम, 2017 के तहत कार्रवाई की गई है।