{"_id":"5e0289f38ebc3e87a02351d1","slug":"landlord-s-wife-accused-of-setting-fire-to-building-in-kiradi-fire-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराड़ी अग्निकांडः मकान मालिक की पत्नी पर इमारत में आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराड़ी अग्निकांडः मकान मालिक की पत्नी पर इमारत में आग लगाने का आरोप
Wed, 25 Dec 2019 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Dec 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
किराड़ी अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराड़ी के इंदिरा एंक्लेव स्थित इमारत में लगी आग में मृत किरायेदार उदयकांत चौधरी के परिवार ने साजिश का आरोप लगाया है। उदयकांत के भाई ने मंगलवार को प्रेम नगर थाने में शिकायत देकर मकान मालिक की पत्नी पर आग लगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच की बात कही है। उधर पुलिस ने मंगलवार को एक बार फिर इमारत में जांच पड़ताल की और वहां से कई मोबाइल फोन बरामद किए। इसमें एक फोन किरायेदार उदयकांत का है। पुलिस ने फोन जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मकान मालिक के माता-पिता के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, उदयकांत चौधरी के भाई इंद्रा एंक्लेव निवासी विजय चौधरी ने थाने में शिकायत दी है। शिकायत में कहा है कि उनके भाई का मकान मालिक अमरनाथ झा से ढाई लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
यह रकम अमरनाथ के भाई बैजनाथ झा ने ली थी। विजय के मुताबिक, रुपये वापस करने के लिए 1 जनवरी, 2020 का दिन तय हुआ था, लेकिन अमरनाथ की पत्नी पूजा ने धमकी दी थी कि वह पूरी रकम वापस नहीं करेंगी। अगर अमरनाथ पूरी रकम वापस करता है तो वह इमारत में रहने वाले सभी को जलाकर मार डालेगी।
शिकायत में विजय ने बताया कि उदयकांत ने आग लगने के बाद उससे फोन कर मदद मांगी थी। उसने कहा था कि उसकी इमारत में आग लग गई है और किसी ने उसके दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया है, जिसकी वजह से वह बाहर नहीं निकल पा रहा है। यह सुनने के बाद विजय मौके पर आया, लेकिन तब तक आग भयावह रूप ले चुकी थी।
ऐसी स्थिति में वह अपने भाई को नहीं बचा पाया। आग लगने के बावजूद पूजा अपनी बेटी और भतीजी के साथ सकुशल बाहर आ गई, जिससे उसे पूजा पर आग लगाने का शक है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।