फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Land mafia game, the name of the new colony Cell

भूमाफिया का खेल, नई कालोनी के नाम पर सेल

Tue, 13 May 2014 02:41 PM IST
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 13 May 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
Land mafia game, the name of the new colony Cell

अर्थला झील पर कब्जा कर प्लाटिंग का सिलसिला अफसरों की कार्रवाई के बावजूद भी रुका नहीं है। झील पर बसी बालाजी विहार कालोनी का नाम सुर्खियों में आने से यहां खरीदारों की कमी हुई तो भूमाफियाओं ने इसका भी तोड़ ढूंढ निकाला।

विज्ञापन


अब झील की जमीन पर चित्रगुप्त कालोनी के नाम से प्लाट बेचे जा रहे हैं। अफसरों ने इन पर रोक नहीं लगाई तो जल्द ही यहां एक और अवैध कालोनी बसी दिखाई देगी।

हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम के संपत्ति विभाग ने करीब छह महीने से यहां कार्रवाई शुरू कर रखी है। मकानों का सर्वे, झील की जमीन की पैमाइश और मंडलायुक्त की टीम के निरीक्षण से बालाजी विहार के लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


यहां प्लाट खरीद चुके लोगों को मकान गिराए जाने का डर है तो नए खरीदारों ने यहां का रुख करना ही बंद कर दिया। निगम अधिकारियों के मुताबिक बालाजी विहार की ही गलियों को अब चित्रगुप्त कालोनी का नाम दिया जा रहा है, ताकि खरीदारों को गुमराह किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री की जमीन, मोटी कमाई
भूमाफिया निजी खसरा नंबरों की रजिस्ट्री दिखाकर निगम की जमीन 10 हजार रुपये गज में बेच रहे हैं। निगम के ही एक कर्मचारी ने फर्जी ग्राहक बनकर फोन पर भूमाफिया से प्लाट खरीदने की बात की तो उसने सरकारी कार्रवाई से भी बचाने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed