{"_id":"5de8929b8ebc3e54853d49e5","slug":"land-dispute-stopped-new-sectors-development-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में रुका नए सेक्टरों का विकास, बिना अधिग्रहण एचएसवीपी ने शुरू करवाया सीवर डालने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में रुका नए सेक्टरों का विकास, बिना अधिग्रहण एचएसवीपी ने शुरू करवाया सीवर डालने का काम
Thu, 05 Dec 2019 10:49 AM IST
Trainee Trainee
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टर-68 से 80 के सेक्टरों में किया जा रहा सीवर लाइन डालने का कार्य जमीनी विवाद के चलते रुक गया है।
विज्ञापन
हालांकि एचएसवीपी ने अनेक जगहों पर जमीन अधिग्रहण किए बिना ही सीवर लाइन डालने का कार्य भी शुरू करवा दिया। डेढ़ महीने पहले एचएसवीपी ने विकास कार्य गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को सौंप दिया है।
विज्ञापन
यह कार्य अब जीएमडीए के लिए सिरदर्द बना हुआ है। जीएमडीए अधिकारी इसे पूरा करने के लिए नए सिरे से योजना तैयार कर रहे हैं। एचएसवीपी ने सेक्टर-68 से 80 को विकसित करने के लिए पानी व सीवर की लाइन डालने का कार्य करीब 8 महीने पहले ठेकेदार के जरिए शुरू करवाया था।
विज्ञापन
धरातल पर यह कार्य 20 फीसदी पूरा हो गया है। अब जीएमडीए ने इस कार्य को आगे बढ़ाने से पहले सर्वे किया, तो पाया कि काम पूरा होने में काफी अड़चनें हैं। एचएसवीपी ने सेक्टर-71/72 डिवाइडिंग रोड सहित अन्य सेक्टरों की जमीन का अधिग्रहण नहीं किया, लेकिन उस जमीन पर सीवर लाइन डालने की योजना बना दी।
इस पर जीएमडीए ने कार्य को शुरू करने से पहले दोबारा योजना बनाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए अधिकारी मौके पर पहुंचकर सर्वे कर रहे हैं। एचएसवीपी का जमीन अधिग्रहण पर विवाद है। इसलिए सीवर लाइन के रूट में बदलाव किया जा रहा है। रूट फाइनल होने के बाद इसे स्वीकृत करवाकर कार्य शुरू किया जाएगा। - राजेश बंसल, अधीक्षक अभियंता, जीएमडीए