फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   land cost 10 crore free from land mafia

10 करोड़ की निगम की हड़पी जमीन हुई मुक्त

Tue, 27 May 2014 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 27 May 2014 05:03 PM IST
विज्ञापन
land cost 10 crore free from land mafia

फरीदाबाद के लोकायुक्त की फटकार के बाद हरकत में आए नगर निगम अधिकारियों ने मंगलवार को मुजेसर गांव में तोड़फोड़ अभियान चलाकर तकरीबन 10 करोड़ रुपये कीमत की जमीन मुक्त कराई।

विज्ञापन


इस दौरान निगम कर्मचारियों को गांववालों के विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी होने के कारण वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि मुजेसर गांव में नगर निगम की जोहड़ की जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा था। गांव के ही रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता राजेन्द्र जाखड़ इसकी शिकायत लेकर लोकायुक्त के यहां पहुंच गए। क्योंकि निगम व प्रशासन के अधिकारी उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे। 19 मई को मामले की सुनवाई करते हुए लोकायुक्त ने नगर निगम अधिकारियों को फटकार लगाई और अतिक्रमण को हटाकर उसकी रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी टाउन प्लॉनर रवि सिंगला ने बताया कि मंगलवार को मुजेसर में व्यापक पैमाने पर तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब दो दर्जन कोठरे, डेयरी, चहरदीवारी, पशु टिन शेड और शमशानघाट की बाउंड्रीवॉल समेत अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया।


उन्होंने बताया कि मौके पर दो कब्जाधारियों को कोर्ट से स्टे मिल चुका है। इस अभियान में करीब 10 करोड़ रुपये कीमत की एक एकड़ से अधिक जमीन मुक्त कराई गई। इस दौरान कब्जाधारियों और निगम कर्मचारियों के बीच तू-तू-मै-मै भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed