फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lalu Smdn not contest district elections

लालू की समधन नहीं लड़ेंगी जिला पंचायत चुनाव

Wed, 30 Sep 2015 11:36 PM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 30 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lalu Smdn not contest district elections

पंचायत चुनावों में समाजवादी पार्टी में शुरू हुई खींचतान अब सार्वजनिक होने लगी है। पार्टी की गुटबाजी से परेशान एमएलसी जितेंद्र यादव ने वार्ड-6 से अपनी पत्नी आशा को चुनाव मैदान से हटाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


जितेंद्र यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के समधी हैं और सपा मुख्यमंत्री के नजदीकी हैं। पार्टी की गुटबाजी से अब बड़े नेता भी परेशान होने लगे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही लालू प्रसाद यादव की समधन को भी गुटबाजी के चलते चुनाव लड़ने का अपना इरादा छोड़ना पड़ा है।
विज्ञापन


मुरादनगर-सुराना वार्ड 6 से एमएलसी जितेंद्र यादव की पत्नी और लालू यादव की समधन आशा यादव के चुनाव मैदान में उतरने की पूरी तैयारी थी। पिछले सप्ताह ही इस वार्ड में उनकी वोट ट्रांसफर कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से ही उनका पार्टी में विरोध शुरू हो गया था। आशा यादव के सामने सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ अधिवक्ता नाहर सिंह यादव ने अपनी पत्नी शीला यादव को मैदान में उतारने की घोषणा कर दी।


उधर सपा के मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष विकास यादव ने भी अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा कर दी है।

जितेंद्र यादव एमएलसी हैं, और नोएडा के रहने वाले हैं। सभी पद उनको ही चाहिए। मेरे वार्ड में पत्नी की वोट बनवाकर चुनाव लड़ा रहे हैं। मैं भी मैदान में आ गया हूं। अपने-अपने जनाधार का अहसास हो जाएगा। - नाहर सिंह यादव, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सपा युवजन सभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed